लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान को लेकर बिहार का सियासी पारा चढ़ा, भाजपा और जदयू ने साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: December 18, 2018 19:19 IST

जदयू और भाजपा ने कमलनाथ के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कमलनाथ को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट कर कमलनाथ के इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक बयान को लेकर बिहार का सियासी पारा चढ गया है। बिहार के सत्तापक्ष के नेताओं ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के कारण मध्यप्रदेश की बेरोजगारी बढने वाले कमलनाथ के बयान की निंदा करते हुए इसे संघीय ढांचे पर कुठाराघात बताया। जबकि, कमलनाथ का बयान आने के बाद बिहार में एक ओर जहां कांग्रेस की सहयोगी पार्टियों ने मुख्यमंत्री का बचाव करते दिखे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्शन मोड में आते हुए बिहार के लोगों पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश के लोग बेरोजगार रह जाते हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग नौकरियां ले जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निवेशकर्ता कंपनी को प्रोत्साहन तभी देंगे, जब कंपनी मध्य प्रदेश के 70 फीसदी लोगों को रोजगार दे। कमलनाथ का विवादित बयान आने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है।

जदयू और भाजपा ने कमलनाथ के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कमलनाथ को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट कर कमलनाथ के इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

संजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, 'मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। ताज्जुब है कि राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस के नेता क्षेत्रवाद को हवा दे रहे हैं। बिहारियों में प्रतिभा है तभी देशभर में उनका डंका बज रहा है। वहीं, बिहार भाजपा अध्‍यक्ष नित्यानन्द राय ने ट्वीट किया है कि "बिहार के लोगों पर कांग्रेस नेता कमलनाथ का बयान निंदनीय है। सत्ता में आये अभी दो दिन ही हुए कि कांग्रेस पार्टी का अहंकार नजर आने लगा है। 

इस बीच, कांग्रेस की सहयोगी राजद के मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि देश के कानून में ऐसा नहीं है कि कोई कहीं नहीं जा सकता और नौकरी नहीं कर सकता है। उन्होंने कमलनाथ का बचाव करते हुए कहा कि "उनके बयान को मैंने न देखा और न सुना है। उन्होंने किसी संदर्भ में ऐसी बात की होगी। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के बिना देश के किसी राज्य का काम नहीं चल सकता।"  

टॅग्स :कमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो