लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः पीएम मोदी की मौनी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सीएम गहलोत ने भी चलाए व्यंग्यबाण!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: May 18, 2019 20:22 IST

कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट भी बीजेपी पर लगातार सियासी हमले कर रहे हैं, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि- पिछले कुछ दिनों के अंदर जिस प्रकार की राजनीति का परिचय सत्ताधारी दल ने दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देसीएम गहलोत ने राहुल गांधी के उस ट्वीट को भी साझा किया जिसमें उन्होंने कहा है कि- मोदी जी बधाई हो. एक्सिलेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस।राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पीएम मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर लंबे समय से सवाल उठाए जा रहे थे, लिहाजा उनको वास्तविक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए थी।

पीएम नरेन्द्र मोदी की पांच साल में पहली बार हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार निशाना साध ही रहे हैं, इधर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी इस मौनी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर व्यंग्यबाण चलाए.

सीएम गहलोत ने ट्वीट किया- मोदी जी की पीसी थी और जो उनकी बॉडी लैंग्वेज थी पूरे देश ने देखा, पूरी दुनिया ने देखा है कि मोदी जी खुद हार मान चुके हैं और पीसी में संवाददाताओं के सामने उन्होंने उसी रूप में अपने आप को पेश किया. किसी को प्रश्न के कोई जवाब नहीं दिए, उनको कोई प्रश्न पूछ नहीं सकता.

उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा- 5 साल में मोदीजी कभी मीडिया के सामने आए नहीं, जो बातें अमितशाह जी और मोदीजी ने की, बड़ी अजीब-सी बातें थीं. लोकतंत्र के उत्सव के प्रचार का आखिरी दिन था, उसकी पीसी का अलग महत्त्व होता है, वो उन्होंने पूरी तरह समाप्त कर दिया. देश में इस पीसी को मजाक के रूप में लिया गया!

यही नहीं, सीएम गहलोत ने राहुल गांधी के उस ट्वीट को भी साझा किया जिसमें उन्होंने कहा है कि- मोदी जी बधाई हो. एक्सिलेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस! आपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने की हिम्मत दिखाई. उम्मीद है कि अगली बार अमित शाह आपको सवालों का जवाब देने की इजाजत देंगे. बहुत बढ़िया.

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट भी बीजेपी पर लगातार सियासी हमले कर रहे हैं, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि- पिछले कुछ दिनों के अंदर जिस प्रकार की राजनीति का परिचय सत्ताधारी दल ने दिया है, इससे समूचे देश में एक निराशा का वातावरण बना है. भाजपा ने अपने राज में संस्थानों को खत्म करने का काम किया है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस विषयक जानकारी जरूर शेयर की है, लेकिन इसे लेकर अपना कोई नजरिया नहीं पेश किया है.

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पीएम मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर लंबे समय से सवाल उठाए जा रहे थे, लिहाजा उनको वास्तविक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए थी, ऐसी मौनी प्रेस कॉन्फ्रेंस से बेहतर तो यह था कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस ही नहीं करते।

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए