लाइव न्यूज़ :

Covid-19: कोरोना हॉटस्पॉट शहरों से आए लोगों की सूचना देने पर इस शहर में अब मिलेगा नकद इनाम

By भाषा | Updated: April 16, 2020 14:54 IST

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की अधिकता वाले 170 हॉटस्पॉट जिलों की पहचान की है। इसके अलावा संक्रमण के प्रभाव वाले 207 ऐसे जिले भी चिन्हित किये गये हैं, जो हॉटस्पॉट तो नहीं हैं लेकिन संक्रमण की वृद्धि दर को देखते हुये ये जिले संभावित हॉटस्पॉट की श्रेणी में रखे जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे भिण्ड जिला कलेक्टर छोटे सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण का एक भी मरीज नहीं मिला है।भारत में कोरोना वायरस से 12,380 लोग संक्रमित हैं और 414 लोगों की मौत हो गई है।

भिंड: मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिले के युवा पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह :एसपी: ने एक अनोखी इनामी  योजना शुरु की है। उन्होंने प्रदेश के कोरोना हॉटस्पाट स्थानों से जिले में आए लोगों की सूचना देने वाले को 500 रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है। जिले के लोगों के लिए जारी एक वीडियो संदेश में एसपी ने कहा, ‘‘जो भी व्यक्ति कोरोना हॉटस्पाट शहरों जैसे इन्दौर, भोपाल और उज्जैन से 10 अप्रैल के बाद यहां आने वाले लोगों की सूचना एसपी या सीधे कंट्रोल रुम को देगा उसे 500 रुपये का  इनाम दिया जायेगा। इसके साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति के पहचान भी जाहिर नहीं की जायेगी।’’

एसपी ने कोरोना प्रभावित शहरों से जिले में आने वाले लोगों से भी कहा कि अपनी जानकारी प्रशासन को 104 नंबर पर फोन करके दें और अपनी जांच कराएं। ऐसा नहीं करने पर 24 घंटे के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। सिंह ने कहा कि नकद इनाम देने के फैसला जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने और लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

इस बीच, भिण्ड जिला कलेक्टर छोटे सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण का एक भी मरीज नहीं मिला है। वहीं भिण्ड के पड़ोसी जिले मुरैना में कोविड-19 के 14 मरीज पाए गये हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 696 मरीज इन्दौर में पाए गये हैं इसके बाद भोपाल में 167 मरीज मिले हैं। मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार तक कोरोना के कुल 1090 मरीज पाए गए हैं। इनमें से 55 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत