लाइव न्यूज़ :

केन-बेतवा लिंक परियोजना पर मप्र और उप्र समझौते के करीब : केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री

By भाषा | Updated: January 9, 2021 18:31 IST

Open in App

भोपाल, नौ जनवरी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने शनिवार को कहा कि लोगों को जल्द ही केन-बेतवा नदी संपर्क परियोजना के बारे में अच्छी खबर मिलेगी क्योंकि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सरकारें इस पर एक समझौते के करीब हैं।

शेखावत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कि दोनों राज्यों के बीच 15 साल से इस परियोजना पर चर्चा चल रही थी और अब कुछ छोटे मुद्दे बचे हैं जिनके लिए स्पष्टीकरण की जरूरत है ।

मंत्री ने कहा, ' अब मैं कह सकता हूं कि हम लगभग एक समझौते पर पहुंच रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्रियों से मुलाकात कर इस मामले में अन्य मुद्दों को सुलझाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘नदी को जोड़ने की परियोजनाएं देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। केन-बेतवा संपर्क परियोजना से सूखे बुंदेलखंड क्षेत्र को फायदा होगा। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की हजारों हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के अलावा इस योजना से 62 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा।’’

उन्होंने बताया कि देश में 31 नदियों को आपस में जोड़ने की परियोजनाएं नियोजित हैं, जिनमें से पहली बार केन-बेतवा योजना उन्नत स्तर पर पहुंच गई है ।

शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को‘‘सही गुणवत्ता’’ और ‘‘सही मात्रा’’ में पेयजल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में सभी प्रयासों के बावजूद केवल 15-16 प्रतिशत, जो कि कुछ 3.23 करोड़ घर हैं, को पानी मिलता है। जल शक्ति मंत्रालय ने सिर्फ एक साल में 3.23 करोड़ और घरों को पानी मुहैया कराया है।

भूजल दोहन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत इस मोर्चे पर सबसे आगे है इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन हैं ।

उन्होंने कहा कि हमारा देश, अमेरिका और चीन दोनों की संयुक्त तुलना में लगभग 1.5 गुना अधिक भूजल लेता है।

इससे पहले दिन में उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर केन-बेतवा संपर्क परियोजना के साथ-साथ अटल भूजल योजना और जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं पर चर्चा की ।

शेखावत ने कहा कि मध्यप्रदेश ने प्रदेश के हर ग्रामीण परिवार को पानी उपलब्ध कराने के लिए सितंबर, 2023 का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब