लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद ने सांसदों-विधायकों से कहा,  बहस के दौरान विरोध जताते समय मर्यादा का रखें ख्याल 

By भाषा | Updated: July 25, 2018 04:59 IST

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की पहल पर एस आर आई का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई 2015 को किया था। कोविन्द ने कहा कि संसद में चर्चा अनुशासित तरीके से होनी चाहिए और विरोध में मान - मर्यादा की भावना होनी चाहिए। 

Open in App

नई दिल्ली, 25 जुलाईः राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने मंगलवार को कहा कि संसद या राज्य विधानसभाओं में परिचर्चा या बहस के दौरान विरोध दर्ज कराते समय सांसदों और विधायकों को मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। कोविन्द ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संसदीय लोकतंत्र की सफलता के लिए यह जरूरी है कि संसद के सभी सदस्य एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करें और उनकी मान-मर्यादा बना रखें। राष्ट्रपति ने रेखांकित किया कि संसद की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘जनता अपनी समस्याओं पर चर्चा तथा देश के विकास के लिए योजनाओं पर चर्चा चाहती है। लोगों की उम्मीदों तथा हमारे देश के नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में प्रयास करना संसद का दायित्व है।’’ कोविन्द ने कहा कि लोकतंत्र में संसद और विधानसभाओं की भूमिका चर्चा, बहस और फैसला करने की है। 

उन्होंने यहां लोकसभा अध्यक्षीय शोध पहल (एस आर आई) की तीसरी वर्षगांठ से संबंधित समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कई बार, इस प्रक्रिया में विरोध का तत्व अपरिहार्य हो सकता है। लेकिन विरोध जताते समय विधायकों और सांसदों को मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।’’

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की पहल पर एस आर आई का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई 2015 को किया था। कोविन्द ने कहा कि संसद में चर्चा अनुशासित तरीके से होनी चाहिए और विरोध में मान - मर्यादा की भावना होनी चाहिए। 

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि एस आर आई स्थापित करने की प्रेरणा सोलहवीं लोकसभा में 300 से अधिक नए सदस्यों की उपस्थिति से आई। 

यह उल्लेख करते हुए कि संसद के सदस्य विभिन्न स्तरों पर अपना दायित्व निभाने के लिए विविध भूमिकाएं निभाते हैं , लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भूमंडलीकरण के युग में मुद्दों की जटिलता ने सांसदों का काम अधिक कठिन और जटिल बना दिया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के परिदृश्य में समय की जरूरत यह है कि सांसद अति विशेषज्ञता से पूर्ण और सुविज्ञ फैसले करें। इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एस आर आई देशभर से विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की सेवा लेती है जिससे कि वे सदस्यों के साथ अपना ज्ञान साझा कर सकें।’’ देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :रामनाथ कोविंदभारत के राष्ट्रपति
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPHOTOS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली वर्ल्ड चैंपियन इंडिया महिला टीम, देखें तस्वीरें

भारतआरएसएस विजयादशमी रैलीः अमेरिका को व्यापार करना है?, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा-स्वदेशी और स्वावलंबन का कोई विकल्प नहीं, बढ़-चढ़कर अपनाएं युवा पीढ़ी

भारतराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघः विजयादशमी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आरएसएस ने ‘एक्स’ पर किया पोस्ट

पूजा पाठक्या है ‘World Peace Centre’?, 2 मार्च को होने जा रहा उद्घाटन, आचार्य लोकेश के नेतृत्व में विश्व शांति का नया युग!

भारतOne Nation One Election Bill: प्रियंका गांधी, मनीष तिवारी, कल्याण बनर्जी और श्रीकांत शिंदे होंगे मेंबर?, वन नेशन-वन इलेक्शन पर बनने वाली JPC में शामिल...

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह