राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह के निधन पर शोक, एक दिन का राजकीय अवकाश

By भाषा | Published: March 8, 2021 01:23 PM2021-03-08T13:23:24+5:302021-03-08T13:23:24+5:30

Mourning the death of former Rajasthan Governor Anshuman Singh, one day state holiday | राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह के निधन पर शोक, एक दिन का राजकीय अवकाश

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह के निधन पर शोक, एक दिन का राजकीय अवकाश

जयपुर, आठ मार्च राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त किया।

राज्य सरकार ने सिंह के निधन पर एक दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया है।

राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे अंशुमान सिंह का इलाहाबाद में निधन हो गया।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह के निधन पर सोमवार को राजकीय अवकाश रहेगा और राज्य के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।’’

राजस्थान के राज्यपाल मिश्र ने सिंह के निधन पर शोक जताया है और परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘न्यायपालिका एवं सार्वजनिक सेवा में न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’’

गहलोत ने सिंह के बड़े बेटे से फोन पर बात कर उन्हें ढाढस बंधाया और संवेदना व्यक्त की।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘न्यायपालिका एवं सार्वजनिक क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mourning the death of former Rajasthan Governor Anshuman Singh, one day state holiday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे