लाइव न्यूज़ :

पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, तीन युवकों की मौत

By भाषा | Updated: October 26, 2021 10:32 IST

Open in App

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), 26 अक्टूबर आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही एक मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (नगर) पंकज पांडे ने मंगलवार को बताया कि आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा मोहल्ला निवासी फैयाज अहमद के घर में विवाह समारोह था। इसके लिए मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर निवासी कलीम (20), आसिफ (18) और मदारपुर हुसैनपुर निवासी फैज (20) सोमवार को सामान लेकर नेवादा आए थे। तीनों देर रात करीब 11 बजे एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर वापस जाने के लिए निकले थे।

उन्होंने बताया कि रास्ते में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दरियाबाद पुल के पास उनकी तेज रफ्तार से जा रही मोटरसाइकिल सड़क के किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीनों युवकों की जान चली गई। देर रात और सुनसान स्थान पर हादसा होने से लोगों को जानकारी नहीं हो सकी।

पांडे ने बताया कि मंगलवार की सुबह राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'