लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत; झोलाछाप डॉक्टर व संचालक गिरफ़्तार

By भाषा | Updated: March 20, 2021 11:46 IST

Open in App

सुलतानपुर (उप्र), 20 मार्च उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक कथित झोलाछाप डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन किये जाने के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर डॉक्टर और अस्पताल संचालक को गिरफ़्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने शनिवार को बताया कि जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे मल्लाहन का पुरवा गांव निवासी राजाराम कोरी की 35 वर्षीया पत्नी पूनम को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार को डीह गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद प्रसूता व नवजात शिशु की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मृतका के पति राजाराम की तहरीर पर अस्पताल संचालक खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र के राजेश कुमार साहनी व अयोध्या जिले के थाना पूरा कलन्दर निवासी झोलाछाप डाक्टर राजेंद्र कुमार शुक्ल के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार चिकित्सक आठवीं कक्षा जबकि संचालक 12वीं कक्षा पास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब