लाइव न्यूज़ :

नोएडा में बेटी की हत्या मामले में मां गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 4, 2021 17:18 IST

Open in App

नोएडा, चार दिसंबर उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में अपनी बेटी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को उसकी मां को गिरफ्तार किया।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 नवंबर को सेक्टर-93 के पास पुलिस को छह वर्षीय एक बच्ची का शव मिला था और उसकी पहचान नेहा शर्मा के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज बच्ची की मां अनुराधा को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला की पांच बेटियां हैं और उसका कोई बेटा नहीं है। उन्होंने बताया कि उसने पहले पति को छोड़कर रामकुमार नामक व्यक्ति से दूसरी शादी की है।

प्रवक्ता ने बताया कि वह अपने रामकुमार से सेक्टर-93 स्थित फ्लैट को अपने नाम करने की मांग कर रही थी, लेकिन रामकुमार फ्लैट को उसके नाम नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला ने अपनी बेटी की कथित तौर पर हत्या कर रामकुमार को इस मामले में फंसाने की साजिश रची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?