लाइव न्यूज़ :

अधिकतर दिल्ली वाले एक सप्ताह लॉकडाउन बढ़ाने के पक्षधर : सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: May 8, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 85 प्रतिशत दिल्ली वाले चाहते हैं कि लॉकडाउन की अवधि कम से कम एक हफ्ते और बढ़ाई जाए जबकि 47 प्रतिशत ने तीन हफ्ते लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में राय दी। ये राय ऑनलाइन मंच लोकलसर्कल के सर्वेक्षण में आई है।

यह सर्वेक्षण छह से आठ मई के बीच कराया गया और सर्वेक्षण में शामिल 84 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि बिना संपर्क सभी सामान की घर में आपूर्ति करने की अनुमति दी जाए जिससे कारोबार चलता रहे है और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

लोकलसर्कल के अध्यक्ष और संस्थापक सचिन तापरिया ने बताया, ‘‘जनमत संकेत दे रहा है कि दो से तीन हफ्ते का लॉकडाउन दिल्ली में बिना संपर्क सामान की आपूर्ति करने की अनुमति देने के साथ लगाया जाना चाहिए जिससे छोटे कारोबार की बाधा और ग्राहकों की असुविधा कम की जा सके।’’

सर्वेक्षण के मुताबिक 85 प्रतिशत प्रतिभागियों ने एक सप्ताह लॉकडान बढ़ाने का समर्थन किया जबकि 70 प्रतिशत चाहते हैं कि पाबंदी की अवधि दो सप्ताह तक बढ़ाई जाए। वहीं, 47 प्रतिशत तीन सप्ताह तक लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं।

लोकलसर्कल के मुताबिक सर्वेक्षण के नतीजे 11,402 प्रतिभागियों के जवाब पर आधारित हैं जो दिल्ली के सभी 11 जिलों के रहने वाले हैं। सर्वेक्षण में शामिल 66 प्रतिभागी पुरुष जबकि 34 प्रतिशत प्रतिभागी महिलाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'