लाइव न्यूज़ :

शहीद विंग कमांडर सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर को लाया गया उनके घर, उमड़ा जनसैलाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 28, 2019 21:10 IST

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह वायुसेना कर्मी शहीद हो गए थे। इसके अलावा एक स्थानीय नागरिक की भी मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले विंग कमांडर पंकज सिंह और कानपुर के रहने वाले दीपक पांडेय भी शहीद जवानों में शामिल हैं। हरियाणा के अम्बाला के हमीदपुर गांव के पायलट सिद्धार्थ और झज्जर के विक्रांत सहरावत भी शहीदों में शामिल हैं।

जम्मू कश्मीर के बड़गाम में बुधवार सुबह भारतीय वायुसेना का एमआई-17 विमान क्रैश में हरियाणा के झज्जर के  स्कवॉड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ (31) शहीद हो गए थे। सिद्धार्थ वशिष्ठ का पार्थिव शरीर 28 फरवरी को चंढीगढ़ पहुंचा है। 

हादसे में वायुसेना के छह जवान शहीद हो गए थे। जबकि एक नागरिक की मौत हुई थी। उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले विंग कमांडर पंकज सिंह और कानपुर के रहने वाले दीपक पांडेय भी शहीद जवानों में शामिल हैं। साथ ही, हरियाणा के अम्बाला के हमीदपुर गांव के पायलट सिद्धार्थ और झज्जर के विक्रांत सहरावत भी शहीदों में शामिल हैं।

स्कवॉड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ (31) सशस्त्र बलों में सेवाएं देने वाले अपने परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य थे। उनकी पत्नी भी भारतीय वायुसेना में स्क्वॉड्रन लीडर के रूप में सेवाएं दे रही हैं। 

सिद्धार्थ का परिवार चंडीगढ़ में रहता है। वह 2010 में वायुसेना में शामिल हुए थे और केरल बाढ़ के दौरान बचाव कार्यों में भूमिका के लिये उन्हें बीते महीने प्रशस्ति मिला था। 

शहीद सिद्धार्थ 2010 में हुआ था वायुसेना में शामिल 

सिद्धार्थ का परिवार चंडीगढ़ में रहता है। वह 2010 में वायुसेना में शामिल हुए थे और केरल बाढ़ के दौरान बचाव कार्यों में भूमिका के लिये उन्हें बीते महीने प्रशस्ति मिला था। बीते साल जुलाई में उन्हें श्रीनगर में तैनात किया गया था और उनकी पत्नी आरती भी वहीं तैनात थीं।

सिद्धार्थ के पिता जगदीश कासल ने कहा, "मेरा बेटा यह हेलीकॉप्टर उड़ा रहा था क्योंकि वह मुख्य पायलट था। उसे अपने निकट संबंधी विनीत भारद्वाज से भारतीय वायुसेना में शामिल होने की प्रेरणा मिली थी जो लड़ाकू विमान पायलट थे। वह भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलना चाहता था। विनीत की 17 साल पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।" 

दुर्घटना में एक अन्य वायुसेना कर्मी विक्रांत सहरावत की भी मौत हो गई। वह झज्जर के बधानी गांव के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। (पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सइंडियाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह