दिल्ली में सुबह गर्म रही

By भाषा | Published: May 6, 2021 12:30 PM2021-05-06T12:30:48+5:302021-05-06T12:30:48+5:30

Morning was hot in delhi | दिल्ली में सुबह गर्म रही

दिल्ली में सुबह गर्म रही

नयी दिल्ली, छह मई दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में सामान्यत: बादल छाये रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गयी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 153 दर्ज किया।

सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गयी।

मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Morning was hot in delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे