लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 67,000 से ज्यादा लोगों को टीके की खुराक दी गयी

By भाषा | Updated: May 6, 2021 10:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में 67,000 से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया। सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को साझा किए गए आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली।

आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार रात साढ़े नौ बजे तक 18-44 साल की उम्र समूह के 47,086 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गयी।

वहीं, 45-59 उम्र समूह में कुल 5230 लोगों को टीके की खुराक दी गयी। जबकि, 60 साल से ऊपर के 1629 लोगों को भी टीके दिए गए।

दिल्ली में बुधवार को अग्रिम मोर्चे के 1571 कर्मियों और 591 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी गयी। इसी अवधि में 11,200 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह कहा था कि अगले तीन महीने में सभी वयस्कों के टीकाकरण के लिए योजना तैयार की गयी है।

उन्होंने कहा था कि दिल्ली में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें नि:शुल्क दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी