लाइव न्यूज़ :

31 अगस्त तक 5.65 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल

By भाषा | Updated: September 2, 2019 05:40 IST

Open in App

आयकर आकलन वर्ष 2019-20 के लिए आय का विवरण दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक विभाग को 5.65 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न प्राप्त हुए। यह पिछले वर्ष प्राप्त रिटर्न से चार प्रतिशत अधिक है। आकलन वर्ष 2018-19 में इस अवधि में 5.42 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे।

आखिरी दिन 50 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल किए

सरकार ने पिछले साल भी आकलन वर्ष 2018-19 के लिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2018 तक बढ़ा दी थी। जबकि बाढ़ प्रभावित केरल के करदाताओं को 15 सितंबर 2018 तक के लिए यह सुविधा दी गयी थी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अनुसार इस साल 31 अगस्त को करीब 50 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल किए।

आयकर विभाग ने रचा इतिहास

बयान में कहा गया, ‘‘आयकर विभाग ने इतिहास रचा है। 31 अगस्त को एक ही दिन में 49,29,121 रिकॉर्ड ऑनलाइन आयकर रिटर्न दाखिल हुए।’’ इस साल 27 से 31 अगस्त के बीच 1,47,82,095 लोगों ने ऑनलाइन आयकर रिटर्न दाखिल किए। यह आकलन वर्ष 2018-19 की इसी अवधि में दाखिल आयकर रिटर्न के मुकाबले 42 प्रतिशत की वृद्धि है।

2,205 साइबर हमलों को विफल किया

आकलन वर्ष 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। विभाग ने बताया कि ऑनलाइन रिटर्न भरने की सबसे तेज गति प्रति सेकेंड 196 रिर्टन रही। बयान के मुताबिक आयकर विभाग की साइबर सुरक्षा टीम ने इस अति व्यस्त समय में सेवा में व्यवधान डालने की कोशिश से किए गए 2,205 साइबर हमलों को विफल किया।

3.16 करोड़ रिटर्न सत्यापित

कुल दाखिल 5.65 करोड़ आयकर रिटर्न में से 3.16 करोड़ रिटर्न सत्यापित किए जा चुके हैं। 2.86 करोड़ करदाताओं (79 प्रतिशत) ने ई-सत्यापन का विकल्प चुना। इसके लिए ज्यादातर आधार और एक बार के लिए पासवर्ड (ओपीटी) के माध्यम को चुना गया।

टॅग्स :इनकम टैक्स रिटर्न
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारइनकम टैक्स कानून के नए नियम 1 अप्रैल से होंगे लागू, सैलरी क्लास के लोग जान लें इसके बारे में

कारोबारAdvance Tax Deadline Today: एडवांस टैक्स भरने की आज लास्ट डेट, नहीं भर पाए आज भी टैक्स तो क्या होगा? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है