दिल्ली के पंजाबी बाग शवदाह गृह में पहुंच रहे क्षमता से अधिक शव, अब निगम बोध घाट में भी होगा कोरोना मरीजों के शव का अंतिम संस्कार

By भाषा | Published: June 13, 2020 05:46 AM2020-06-13T05:46:34+5:302020-06-13T05:46:34+5:30

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि नौ और 10 जून को 65-65 शव और 11 जून को 73 शव पंजाबी बाग शव दाहगृह भेजे गए।

More bodies than are being reached in Punjabi Bagh crematorium in Delhi, now coronation of corona patients will be done in Nigam Bodh Ghat | दिल्ली के पंजाबी बाग शवदाह गृह में पहुंच रहे क्षमता से अधिक शव, अब निगम बोध घाट में भी होगा कोरोना मरीजों के शव का अंतिम संस्कार

अब निगम बोध घाट में भी कोरोना मरीजों के शव का होगा अंतिम संस्कार (फाइल फोटो)

Highlightsपंजाबी बाग में 70 शवों को लकड़ी आधारित चिता पर जलाने की सुविधा है।पंजाबी बाग में चार सीएनजी शव दाह की सुविधाएं भी हैं।शव के दाह संस्कार के लिए आधिकारिक रूप से सुबह सात बजे से 10 बजे का समय तय किया गया है।

नयी दिल्लीदिल्ली में कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए नौ से 11 जून तक पंजाबी बाग भेजा जा रहा था लेकिन शव दाहगृह की क्षमता से अधिक शव वहां पहुंचने के बाद उन्हें निगम बोध घाट भेजा गया। यह जानकारी नगर निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि नौ और 10 जून को 65-65 शव और 11 जून को 73 शव पंजाब बाग शव दाहगृह भेजे गए। उन्होंने बताया, ‘‘पंजाबी बाग में 70 शवों को लकड़ी आधारित चिता पर जलाने की सुविधा है जबकि चार सीएनजी शव दाह सुविधाएं हैं। शव के दाह संस्कार के लिए आधिकारिक रूप से सुबह सात बजे से 10 बजे का समय तय किया गया है।

तीन दिन तक बड़ी संख्या में कोविड-19 पीड़ितों के शव आए। उत्तर दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हां, पंजाबी बाग में शवों को दवाब बढ़ने के बाद निगम बोध घाट कोविड-19 पीड़ितों के शवों को लाया जा रहा है।’’ राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगमों के तहत करीब 15 श्मशान, एक ईसाई कब्रिस्तान, एक मुस्लिम कब्रिस्तान आते हैं।  

देश में 3 लाख के पार कोरोना संक्रमितों की संख्या-

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख 9 हजार 405 हो गई है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन 11 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े। दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 2123 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, महाराष्ट्र में 3493 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 1 हजार 141 हो गया। इनमें से आधे से ज्यादा केस मुंबई में हैं। महाराष्ट्र 1 लाख मरीजों वाला देश का इकलौता राज्य है। ये आंकड़े covid19india.org के आधार पर हैं।

Web Title: More bodies than are being reached in Punjabi Bagh crematorium in Delhi, now coronation of corona patients will be done in Nigam Bodh Ghat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे