मोरबी पुल हादसे में 1,262 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, ओरेवा ग्रुप के मालिक का नाम शामिल
By अंजली चौहान | Published: January 27, 2023 03:02 PM2023-01-27T15:02:23+5:302023-01-27T15:08:19+5:30
भरभरा कर गिरे पुल के कारण कई लोग नदी में गिर गए। इस हादसे में कई परिवार उजड़ गए।

(photo credit: ANI twitter)
अहमदाबाद: गुजरात में हुए मोरबी पुल टूटने से हुए हादसे में पुलिस ने चार्जशीट दायर की है। गुजरात पुलिस ने करीब 1,262 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में पुलिस ने ओरेवा ग्रुप के मालिक जयसुख पटेल को आरोपी के रूप में शामिल किया है। जयसुख पटेल के साथ अन्य लोगों को भी इसमें आरोपी बनाया गया है।
आरोप है कि मच्छु नदी पर बने पुल की ओरेवा ग्रुप ने मरम्मत की थी। ये पुल करीब 7 महीनों से बंद था लेकिन जैसी ही मरम्मत के बाद पुल को खोला गया तो लोगों से भरा पुल टूट कर गिर गया। भरभरा कर गिरे पुल के कारण कई लोग नदी में गिर गए। इस हादसे में कई परिवार उजड़ गए। मोरबी में हुए इस हादसे को लेकर गुजरात में जमकर राजनीति भी हुई। विपक्ष ने लगातार भाजपा सरकार पर आरोप लगाए कि वह ओरेवा ग्रुप के मालिक का बचाना चाहती है।
Morbi bridge collapse: 1,262-page chargesheet filed, Oreva group's Jaysukh Patel included as accused
— ANI Digital (@ani_digital) January 27, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/fcXwgCZ3sf#Morabi#orevagroup#jaysukhpatel#MorabibridgeCollapsepic.twitter.com/fysNeJqdmy
पिछले साल अक्टूबर में हुआ था हादसा
30 अक्टूबर 2022 को मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बना सस्पेंशन ब्रिज के टूटने से बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में 300 से ज्यादा लोग नदी में गिर गए थे। हादसे में 135 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद न सिर्फ मोरबी बल्कि पूरे राज्य में एक साथ इतनी मौतों से मातम पसर गया था। हादसे के 5 दिनों तक प्रशासन ने राहत बचाव अभियान चलाया था।
मोरबी पुल हादसे का केंद्र सरकार ने संज्ञान लेते हुए इसके जांच के आदेश दिए थे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की थी और मामले का संज्ञान लिया था। पीएम मोदी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलने मोरबी गए थे। उन्होंने मोरबी में अस्पताल का दौरा कर घायलों का हाल जाना था।