लाइव न्यूज़ :

मानसून सत्र: लोक सभा में पीएम केयर फंड को लेकर होते-होते बची हाथापाई

By शीलेष शर्मा | Updated: September 18, 2020 21:48 IST

कांग्रेस और विपक्ष के अन्य सदस्य इस बात पर अड़ गए कि  अनुराग ठाकुर पूरे सदन से माफ़ी मांगे . जब हंगामा नहीं थमा तो पीठासीन अधिकारी रमा देवी ने सदन की कार्रवाई 5 बजे तक स्थगित कर दी।  

Open in App
ठळक मुद्देपीएम केयर फंड को लेकर आज लोक सभा में हाथापाई  की नौबत कोरोना प्रोटोकॉल के कारण होते होते टल गयी।  पीएम केयर फंड का मामला आया तो उन्होंने अपने राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को खड़ा कर दिया,

नई दिल्ली: पीएम केयर फंड को लेकर आज लोक सभा में हाथापाई  की नौबत कोरोना प्रोटोकॉल के कारण होते होते टल गयी।  यह हालात उस समय पैदा हुए जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कर सम्बन्धी संशोधन क़ानून को पारित कराने के लिए सदन में पुनर्स्थापित कर रही थी , जब पीएम केयर फंड का मामला आया तो उन्होंने अपने राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को खड़ा कर दिया, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नेहरू , सोनिया और गाँधी परिवार गंभीर आरोप लगा डाले जिससे कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष उत्तेजित हो गया। 

कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने अनुराग ठाकुर की कड़ी आलोचना करते हुए उन्होंने अनुराग ठाकुर को हिमाचल का छोकरा बता दिया।  सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद अपनी अपनी सीटों पर खड़े हो गए इससे पहले कि  वे आपस में भिड़ते सदन की कार्रवाई लोक सभा अध्यक्ष ओम  बिरला ने स्थगित कर दी। 

जब सदन पुनः बैठा तो त्रिणमूल  कांग्रेस की कल्याण बनर्जी ने लोक सभा अध्यक्ष पर ही आरोप लगा दिया कि  वे भेद भाव करते हैं और सरकार का बचाव करते हैं।  बनर्जी ने यहाँ तक कह डाला कि  यदि वे चाहें तो उनको सदन से निलंबित कर दें लेकिन सच्चाई  यही है।  कांग्रेस और विपक्ष के अन्य सदस्य इस बात पर अड़ गए कि  अनुराग ठाकुर पूरे सदन से माफ़ी मांगे . जब हंगामा नहीं थमा तो पीठासीन अधिकारी रमा देवी ने सदन की कार्रवाई 5 बजे तक स्थगित कर दी।  

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

कारोबारManrega Name Changed: क्या सरकार को मजदूरों के पसीने की कद्र है?

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारत'TMC सांसद लगातार पी रहे हैं': अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ममता पार्टी के सांसद पर लगाया ई-सिगरेट पीने का आरोप

भारतपाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भारत की भागीदारी एक 'मजबूरी' है, मैच के विरोध के बीच बोले अनुराग ठाकुर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया