लाइव न्यूज़ :

मानसून सत्र: लोकसभा में उठे कई मुद्दे, मेनका गांधी ने लोकसभा में व्‍यक्तियों की तस्‍करी विधेयक को किया पेश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 26, 2018 13:25 IST

Parliament Monsoon Session, Day 7 Live Updates: संसद के मॉनसून सत्र का आज 7वां दिन है। आज का दिन संसद से लेकर हर किसी के लिए बेहद खास है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जुलाई: संसद के मॉनसून सत्र का आज 7वां दिन है। आज का दिन संसद से लेकर हर किसी के लिए बेहद खास है। गुरुवार को संसद में सोशल मीडिया के दुरुपयोग के जरिए अफवाह फैलाने जैसे मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। आपराधिक कानून संशोधन विधेयक पर लोकसभा में आज चर्चा की जाएगी।  इस विधेयक में 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से रेप के मामले में फांसी का प्रावधान है।

लाइव अपडेट

- महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने लोकसभा में व्‍यक्तियों की तस्‍करी (रोकथाम, सुरक्षा और पुनर्वास) विधेयक को पेश किया।प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि डीयू के कई कॉलेजों में भर्तियों की प्रक्रिया जारी है, टीचर्स के पद पर भर्ती होने के लिए आज के बच्चे तैयार नहीं हैं और सरकार इस विचार को बदलने की कोशिश भी कर रही है।- राज्यसभा में योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अखबार की रिपोर्ट गीता का पाठ नहीं है और उसकी पुष्टि की जानी चाहिए और तभी इस बारे में सदन में जवाब दिया जा सकता है। कांग्रेस के सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है और इस पर सदन के भीतर चर्चा की जानी चाहिए।- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मामले में स्पीकर से सख्त कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के सांसद का अपमान किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि विभाग का मंत्री होने के नाते जिम्मेदारी मेरी है और मैंने सांसद महोदय के बारे में जिलाधिकारी से पूछा भी था। सांसद को फोन पर उन्होंने समय के अभाव में कार्यक्रम में आने से इंकार कर दिया-लोकसभा में कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने बिहार में बिजली के बिल का मुद्दा उठाते हुए राज्य में बिजली पहुंचाने की काम के बार में जानकारी मांगी। इसके जवाब में केंद्रीय विद्युत मंत्री आरके सिंह ने कहा कि मीटर खरीदने के लिए भी योजना के तहत राशि दी जा रही और इसकी खामियों को दूर किया जा रहा है।- टीडीपी सांसदों ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया- केंद्र सरकार की खुले में शौच मुक्त (ODF) की योजना पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिह तोमर लोकसभा में सांसदों के प्रश्नों का जवाब दे रहे हैं.-राज्यसभा में पटल पर रखे जा रहे हैं दस्तावेज-राज्यसभा में कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि-लोकसभा में दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि

राज्यसभा में आज अफवाह फैलाने में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया जाएगा। आज राज्यसभा में पारित कराने के लिए पेश किया जाएगा. लोकसभा में आज आपराधिक कानून (संशोधन) विधेयक पर चर्चा की जाएगी।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रभारतीय संसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारManrega Name Changed: क्या सरकार को मजदूरों के पसीने की कद्र है?

भारतParliament Session: दलगत राजनीति की भेंट चढ़ता संसदीय कामकाज, लोकसभा में 83 और राज्यसभा में 73 घंटे बर्बाद?

भारतपीएम और सीएम होंगे अरेस्ट?, प्रशांत किशोर ने कहा- बिल के पीछे कोई गलत नीयत न हो तो ठीक, आप 2-4 महीने जेल में हैं तो सत्ता चला नहीं सकते, वीडियो

भारतरोज हंगामा, 30 दिन और केवल 37 घंटे काम?, 21 जुलाई से शुरू और 21 अगस्त को खत्म, 14 सरकारी विधेयक पेश और 12 विधेयक पारित, लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

भारतक्यों खाली पड़े हैं शिक्षकों के दस लाख पद ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर