लाइव न्यूज़ :

केरल में मानसून का आगमन, चार महीने के लिए बारिश का मौसम शुरू, दिल्ली में भी इस हफ्ते राहत

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 1, 2020 13:25 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। उन्होंने कहा, जून से सितंबर तक चलने वाले इस मानसून की वजह से देश में 75 फीसदी बारिश होती है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सहित उत्तर भारत के अनेक राज्यों में रविवार (31 मई) को हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे क्षेत्र में लू से एक सप्ताह राहत मिलने के आसार हैं। ताजा पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं तथा अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से दिल्ली- एनसीआर में और नमी सकती है।

नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल में दस्तक दे दी है। इसी के साथ चार महीने का लंबा बारिश वाला मौसम शुरू हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा,'' दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी।'' जून से सितंबर तक चलने वाले इस मानसून की वजह से देश में 75 फीसदी बारिश होती है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने 30 मई को मानसून आने की घोषणा की थी लेकिन आईएमडी ने इससे इनकार करते हुए कहा था कि इस तरह की घोषणा के लिए अभी स्थितियां बनी नहीं हैं।

दिल्ली में भी इस हफ्ते बारिश के आसार

दिल्ली सहित उत्तर भारत के अनेक राज्यों में रविवार (31 मई) को हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे क्षेत्र में लू से एक सप्ताह राहत मिलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर ऊपरी पश्चिमी तट की ओर बढ़ सकता है। मौसम विज्ञानी ने अगले दो दिन में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी वर्षा हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि एक जून से तीन जून के बीच दिल्ली-एनसीआर में तापमान 2-4 डिग्री बढ़ने की संभावना है। 

श्रीवास्तव ने कहा कि जून के पहले सप्ताह में उत्तर पश्चिम भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ की आशंका है, आठ जून से पहले इस क्षेत्र लू चलने की संभावना नहीं है। पिछले हफ्ते उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लू चलनी शुरू हो गई थी। 

ताजा पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं तथा अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से दिल्ली- एनसीआर में और नमी सकती है। आईएमडी ने कहा कि तीन जून तक उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में जाने से पहले कम दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। 

टॅग्स :केरलमानसूनमौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत