लाइव न्यूज़ :

मोदी 15 नवंबर को मध्य प्रदेश में पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे

By भाषा | Updated: November 14, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को मध्य प्रदेश के अपने दौरे के दौरान पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

रेल मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में रेलवे की कई पहल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें आमान परिवर्तन और विद्युतीकृत उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज बड़ी लाइन खंड, भोपाल-बरखेड़ा खंड में तीसरी रेललाइन, रेललाइन परिवर्तन और विद्युतीकृत मथेला-निमाड़ खीरी बड़ी लाइन खंड और विद्युतीकृत गुना-ग्वालियर खंड शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी उज्जैन-इंदौर और इंदौर-उज्जैन के बीच दो नई मेमू ट्रेनों को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

गोंड साम्राज्य की बहादुर और निडर रानी कमलापति के सम्मान में पुनर्विकसित मध्य प्रदेश के पहले विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का नाम दिया गया है। सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत पुनर्विकसित स्टेशन को आधुनिक विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ पर्यावरण-अनुकूल इमारत के रूप में डिजाइन किया गया है और इसमें दिव्यांगजनों के लिए आवागमन में सहूलियत को भी ध्यान में रखा गया है। स्टेशन को परिवहन के विभिन्न साधनों के एकीकृत हब के रूप में भी विकसित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?