लाइव न्यूज़ :

मोदी ने की प्रकाश सिंह बादल से बात, दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: December 8, 2020 14:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल से बात कर उन्हें उनके 93वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। केंद्र सरकार सरकार द्वारा लाए गए कृषि सुधार कानूनों को किसान विरोधी करार देते हुए बादल इसकी कटु आलोचना करते रहे हैं।

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोदी ने फोन कर बादल को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

ज्ञात हो कि बादल ने सोमवार को मोदी से तीनों कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने की अपील की थी। उन्होंने दावा किया था कि इन कानूनों ने देश को ''गहरे संकट'' में ला दिया है।

लंबे समय तक भाजपा के सहयोगी रहे अकाली दल ने कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ लिया था। बादल इन कानूनों के विरोध में पद्म विभूषण सम्मान लौटाने की घोषणा कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस