लाइव न्यूज़ :

मोदी ने असम आंदोलन के शहीदों को नमन किया

By भाषा | Updated: December 10, 2020 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को स्वाहिद दिवस (शहीद दिवस) के मौके पर असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि पूर्वोत्तर के इस राज्य के विकास और यहां के लोगों के सशक्तिकरण का उनका जुनून आज भी सभी को प्रेरित करता है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘स्वाहिद दिवस पर हम असम आंदोलन के महान शहीदों को नमन करते हैं। राज्य के विकास और वहां के लोगों के सशक्तिकरण का उनका जुनून आज भी हम सभी को प्रेरित करता है।’’

मालूल हो कि असम में 10 दिसंबर को स्वाहिद दिवस के रूप में मनाया जाता है। असम आंदोलन में अपने जान की बाजी लगाने वाले 855 शहीदों की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। खर्गेश्वर तालुकदार इस आंदोलन के पहले शहीद थे और 10 दिसंबर के दिन ही उनकी शहादत हुई थी।

असम में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ इस आंदोलन की शुरुआत 1979 में हुई थी जो असम समझौते के साथ 1985 में खत्म हुआ। राजीव गांधी उस समय देश के प्रधानमंत्री थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा