लाइव न्यूज़ :

दीपावली के उपलक्ष्य पर नौशेरा सेक्टर स्थित सैन्य चौकी पहुंचे मोदी

By भाषा | Updated: November 4, 2021 12:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में दीपावली के अवसर पर बृहस्पतिवार को जवानों से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने 2014 में सियाचिन का दौरा किया था। वह तभी से हर साल दीपावली पर किसी सीमावर्ती क्षेत्र में जाकर जवानों से मुलाकात करते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने नौशेरा में सेना की चौकी पर मौजूद प्रधानमंत्री की तस्वीरें साझा कीं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जब मोदी सुबह अपने आवास से निकले, तो सुरक्षा के कम से कम इंतजाम थे और इस दौरान यातायात के मार्ग में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया, ताकि लोगों को असुविधा नहीं हो।

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बुधवार को राजौरी समेत अग्रिम क्षेत्रों का हवाई दौरा किया था और इस दौरान उन्हें जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास वर्तमान सुरक्षा परिस्थितियों से अवगत कराया गया।

पुंछ और राजौरी जिलों के जंगल में आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान के बीच सेना प्रमुख ने पिछले करीब दो सप्ताह में दूसरी बार जम्मू का दौरा किया। यह अभियान हालिया समय में सबसे लंबा अभियान है जो बृहस्पतिवार को 26वें दिन भी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम