मोदी-पासवान-नीतीश राज में फिर.. पिअजवा अनार हो गईल बाः लालू यादव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 30, 2019 06:14 PM2019-11-30T18:14:17+5:302019-11-30T18:14:17+5:30

इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने प्याज पर ट्वीट किया। लालू यादव इस समय रांची जेल में बंद हैं। 6 दिसंबर को इस मामले पर सुनवाई है। पूर्व सीएम ने ट्वीट कर कहा कि मोदी-पासवान-नीतीश राज में फिर.. पिअजवा अनार हो गईल बा...

Modi-Paswan-Nitish Raj again .. Piyazwa has become a pomegranate: Lalu Yadav | मोदी-पासवान-नीतीश राज में फिर.. पिअजवा अनार हो गईल बाः लालू यादव

मोदी सरकार पर विपक्ष लगातार ताने मार रहा है। 

Highlightsबिहार के लोगों को सस्ता प्याज बेच रहे बिस्कोमान के कर्मचारियों को सुरक्षा का डर सता रहा है।वजह यह कि पहले दिन प्रशासनिक सहयोग नहीं मिलने से प्याज लूटने की कोशिश हुई थी। 

प्याज को लेकर पूरे देश में हाहाकार है। देश भर में प्याज के भाव 80-100 रुपये किलो बिक रहा है। हर दिन इसको लेकर प्रदर्शन हो रहा है। मोदी सरकार पर विपक्ष लगातार ताने मार रहा है। 

इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने प्याज पर ट्वीट किया। लालू यादव इस समय रांची जेल में बंद हैं। 6 दिसंबर को इस मामले पर सुनवाई है। पूर्व सीएम ने ट्वीट कर कहा कि मोदी-पासवान-नीतीश राज में फिर.. पिअजवा अनार हो गईल बा...

बिहार के लोगों को सस्ता प्याज बेच रहे बिस्कोमान के कर्मचारियों को सुरक्षा का डर सता रहा है। वजह यह कि पहले दिन प्रशासनिक सहयोग नहीं मिलने से प्याज लूटने की कोशिश हुई थी। आरा में बिस्कोमान के कर्मियों को प्याज से लदी गाड़ी लेकर भागना पड़ा था। कुछ शरारती तत्वों ने कर्मचारियों पर पत्थर भी फेंके थे।

 इसके कारण शनिवार को विभिन्न स्टॉल पर प्याज बेच रहे कर्मचारी हेलमेट पहने दिखे। दरअसल,पटना में भी प्याज की कीमत 80-100 रु पए किलो तक पहुंच गई है। महंगे प्याज से लोगों को राहत देनेे के लिए बिहार में बिस्कोमान ने सस्ते दर पर प्याज बेचने का फैसला लिया और पिछले कई दिनों से बिस्कोमान राजधानी पटना समेत अन्य जगहों पर काउंटर लगाकर प्याज की बिक्री कर रहा है। 35 रु पए किलो प्याज बेचने से खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक व्यक्ति को दो किलो प्याज दिया जा रहा है।

 खरीददार अधिक होने के कारण बिस्कोमान के कर्मचारियों को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। भोजपुर जिले में लोगों ने प्याज वितरण के दौरान जमकर पत्थरबाजी की। प्याज खरीदने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए और इसके बाद जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना में बिस्कोमान के कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद ही बिस्कोमान के कर्मियों को हेलमेट पहनकर प्याज की बिक्री करनी पड़ी। 

Web Title: Modi-Paswan-Nitish Raj again .. Piyazwa has become a pomegranate: Lalu Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे