लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन के दूसरे अनौपचारिक सम्मेलन में इन मुद्दों पर फोकस करेंगे मोदी-जिनपिंग, रिश्तों में दोबारा गर्मजोशी लाने का प्रयास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2019 08:32 IST

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दूसरे अनौपचारिक सम्मेलन के लिए भारत आ रहे हैं। यहां पीएम मोदी के साथ इन मुद्दों पर फोकस किए जाने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश सचिव विजय गोखले ने बृहस्पतिवार को चीन के उप विदेश मंत्री लओ झाओहुई से बातचीत कीयह बैठक कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बीच हो रही है।

भारत और चीन के बीच दूसरा अनौपचारिक सम्मेलन तमिलनाडु के ममल्लपुरम में आयोजित किया जाएगा। अगले सप्ताह होने वाली यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब दोनों देशों के बीच बहुत सहज संबंध नहीं हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह सम्मेलन 'परिणाम-आधारित' होगा।

हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में जानकारों के हवाले से लिखा है कि दोनों पक्ष पहले अनौपचारिक सम्मेलन के मोमेंटम को बरकरार रखना चाहते हैं जब पिछले साल अप्रैल में पीएम मोदी वुहान गए थे। आगामी बैठक दोनों देशों के आपसी मुद्दों पर फोकस होगी।

विदेश सचिव विजय गोखले ने बृहस्पतिवार को चीन के उप विदेश मंत्री लओ झाओहुई से बातचीत की जिसमें राष्ट्रपति शी चिनफिंग की आगामी भारत यात्रा पर ध्यान केंद्रित किया गया। सूत्रों ने बताया कि बैठक का एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर-वार्ता के लिए शी की अगले सप्ताह होने वाली यात्रा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना था। 

मई में उप विदेश मंत्री नियुक्त किये जाने से पहले लुओ भारत में चीनी राजदूत थे। चीन और भारत किसी ने भी इस यात्रा की तारीखों का ऐलान नहीं किया है जो कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बीच हो रही है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अगस्त में चीन की यात्रा की थी और शी की आगामी भारत यात्रा पर चर्चा की थी। दूसरी अनौपचारिक शिखर-वार्ता में मोदी और शी भारत-चीन संबंधों को और विस्तार पर ध्यान दे सकते हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :चीनइंडियानरेंद्र मोदीजी जिनपिंगतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन