लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पीएम पर फिर बोला हमला, 'मन की बात' के लिए दागे ये सवाल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 21, 2018 17:45 IST

पिछली महीने मन की बात कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी को जो सबसे मजेदार सुझाव दिए गए थे। ये सुझाव किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 21 फरवरीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' करने जा रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने जनता से विचार और सुझाव मांगे हैं। इसके लिए पीएम ने 14 फरवरी को ट्वीट किया था, जिस पर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले महीने मेरे सुझाव पर ध्यान नहीं दिया और अपने मन की बात को सुना।  

राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'मोदी जी, पिछले महीने मन की बात के लिए आपने मेरे दिए सुझावों को नरअंदाज कर दिया। आप इसमें सिर्फ अपनी ही बात करते हैं, फिर इसके लिए सुझाव क्यों मांगते हैं। आपको अपने मन में पता है कि हर भारतीय आपसे किस बारे में सुनना चाहता है।'

राहुल ने आगे पीएम पर नीरव मोदी और राफेल सौदे के घोटाले को लेकर हमला बोला और इस बार दो सवाल ट्वीट कर जवाब मांगा। उन्होंने ट्वीट किया, '1. नीरव मोदी 22,000 करोड़ रुपए लूट, 2. राफेल में 58,000 करोड़ का घोटाला। मुझे आपके उपदेशों का इंतजार करता हूं।'इससे पहले मन की बात कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी को जो सबसे मजेदार सुझाव दिए गए थे। ये सुझाव किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिए थे। उन्होंने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी से नौकरी, डोकलाम और हरियाणा में रेप की घटनाओं से निपटने को लेकर प्रधानमंत्री से जवाब मांगा था।

मांगे गए सुझाव में राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, 'डियर नरेंद्र मोदी, क्यूंकि आपने 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए कुछ आइडियाज मांगें थें इसलिए क्या आप हमें बता सकते हैं कि इन मुद्दों पर आपकी क्या योजना है- 1. हमारे युवाओं को रोजगार मिले। 2. धोखा-लाम से चीनियों को बाहर किया जाए। 3. हरियाणा में रेप की घटनाओं को रोका जाए।' 

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह