लाइव न्यूज़ :

मोदी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय की सर्किट बेंच का किया उद्घाटन, ममता ने आपत्ति जताई

By भाषा | Updated: February 8, 2019 22:06 IST

मोदी ने कहा कि केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा 13-14 साल पहले मंजूरी के बावजूद, ‘‘राज्य की असंवेदनशील सरकार अब तक सर्किट बेंच की शुरुआत नहीं कर पाई।’’ 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय की ‘सर्किट बेंच’ का उद्घाटन किया। हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर आपत्ति जताते हुए दावा किया कि उनकी सरकार और उच्च न्यायालय को इस संबंध में अंधेरे में रखा गया।

ममता ने मोदी पर सर्किट बेंच के उद्घाटन को ‘हाईजैक’ करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘जमीन हमारी है, सर्किट बेंच उच्च न्यायालय की है। न तो दूल्हा है, न दुल्हन है लेकिन बैंड वाला आ गया है।’’ 

जलपाईगुड़ी जिले के चूडाभंडार में एक मंच से ‘सर्किट बेंच’ की पट्टिका का उद्घाटन करने के लिए बटन दबाते हुए मोदी ने कहा, ‘‘सर्किट बेंच के उद्घाटन के साथ उत्तरी बंगाल की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई क्योंकि अब उन्हें मुकदमे के लिए कोलकाता नहीं जाना पड़ेगा।’’ दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को शीघ्र न्याय की व्यवस्था करने के लिए सर्किट बेंच की स्थापना की जाती है।

मोदी ने कहा कि केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा 13-14 साल पहले मंजूरी के बावजूद, ‘‘राज्य की असंवेदनशील सरकार अब तक सर्किट बेंच की शुरुआत नहीं कर पाई।’’ 

इस आरोप से इंकार करते हुए ममता ने दावा किया कि उन्होंने तथा कलकत्ता उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश ने चार महीने पहले सर्किट बेंच के उद्घाटन की योजना बनाई थी लेकिन केन्द्र ने कोई अधिसूचना जारी नहीं की।

उन्होंने कहा, ‘‘सर्किट बेंच के लिए कोष और नई इमारत के लिए जमीन किसने दी? हमने (पश्चिम बंगाल सरकार) 300 करोड़ रुपये खर्च किये, हमने ही जमीन दी।’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘क्या उच्च न्यायालय से कोई उपस्थित था? न तो राज्य सरकार को ना ही उच्च न्यायालय को जानकारी दी गई... मोदी बाबू ने उच्च न्यायालय या राज्य सरकार को जानकारी नहीं दी। उन्होंने इसका उद्घाटन सिर्फ इसलिए किया क्योंकि लोकसभा चुनाव आ रहे हैं। यह बहुत शर्म की बात है।’’ उद्घाटन समारोह में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश या कोई अन्य न्यायाधीश उपस्थित नहीं था।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक अधिकारी ने कहा कि किसी न्यायाधीश के मौजूद होने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि पीठ के उद्घाटन के संबंध में न तो केन्द्र और न ही राज्य सरकार से कोई जानकारी मिली है । 

उच्च न्यायालय के अधिकारी ने कहा, ‘‘मैं इस बारे में उच्चतम न्यायालय को पत्र लिख रहा हूं।’’ मोदी ने पीठ का उद्घाटन करते हुए कहा कि पीठ उत्तरी बंगाल में दार्जिलिंग, कलिमपोंग, जलपाईगुड़ी और कूच बिहार के लोगों को शीघ्र न्याय दिलाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन चार जिलों के लोगों को अब 600 की जगह 100 किलोमीटर से भी कम दूरी की यात्रा करनी होगी।

मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31डी के फालाकाटा-सलसलाबाड़ी सेक्शन के बीच चार लेन की सड़क परियोजना की आधारशिला भी रखी।

उन्होंने कहा कि राजमार्ग का 41.7 किलोमीटर लंबा सेक्शन पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में आता है। इसे बनाए जाने पर 1938 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

मोदी ने कहा कि परियोजना के पूरा हो जाने पर सलसलाबाड़ी और अलीपुरद्वार से सिलीगुड़ी के बीच सड़क मार्ग से दूरी 50 किलोमीटर घट जाएगी और क्षेत्र में पर्यटन को बढावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार लेन की सड़क बन जाने से क्षेत्र से चाय और अन्य कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। कुल मिलाकर इससे राज्य की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे।

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है