लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने कहा-तीसरी लहर को देखते हुए अगले 100-125 दिन बहुत महत्वपूर्ण, जानिए मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: July 18, 2021 10:17 IST

भारत में 41,157 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद देश में अब तक संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 3,11,06,065 हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्दे518 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,13,609 पर पहुंच गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,22,660 हो गयी।कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.31 प्रतिशत है।

नई दिल्ली: कोविड -19 मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए अगले 100-125 दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर मामलों में वृद्धि और भारत में गिरावट की गति धीमी होना, "चेतावनी" के रूप में माना जा सकता है क्योंकि वायरस अभी भी हमारे आसपास ही है।कुछ इलाकों, जिलों और राज्यों पर अधिक संकट है।

इसलिए, हमें इस दिशा में सावधान रहने की जरूरत है। यह हमारे लिए चेतावनी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन भविष्य में यह और खराब हो सकती है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा, "कि स्थिति को बनाये रखना हमारे हाथ में है"। 

जबकि अधिकारियों ने राज्यों को रोकथाम के उपायों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, टीकाकरण में भी तेजी लाने के लिए, उन्होंने लोगों से टीकाकरण करवाने और कोविड 19 से एहतियात बरतने का भी आग्रह किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने कहा, “तीसरी लहरें इस बात पर निर्भर करेगी कि, हम स्थिति का प्रबंधन कैसे कर रहे हैं। कोविड 19 की तीसरी लहर, लहरों की संख्या से अधिक महत्वपूर्ण होगी। इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह तीसरी लहर है या चौथी लहर, क्योंकि यह वायरस और इंसान के बीच की जंग है।”

अग्रवाल ने आगे  कहा कि स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को तैयार करने और टीकाकरण में तेजी लाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि यह निश्चित हो सके कि अगली लहर आने पर भी इसकी तीव्रता कम हो और देश इससे निपटने के लिए तैयार हो। 

बांग्लादेश, म्यांमार, इंडोनेशिया और मलेशिया सहित कई पड़ोसी देशों में मामलों के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए, अधिकारियों ने कहा कि हालांकि भारत में कुल मामलों में गिरावट आ रही है, लेकिन कुछ हिस्सों में मामलों में बढ़ोतरी अभी भी चिंता का कारण बनी हुई है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम