लाइव न्यूज़ :

प्याज के बढ़ते दाम पर मोदी सरकार का चाबुक, प्याज के निर्यात पर लगाई गई रोक

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2019 13:54 IST

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार सभी प्रकार के प्याज के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में बड़ी उछाल आई है और यह चार साल में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्याज के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने की सरकार की कोशिश, निर्यात पर लगाई रोकदेश में 60 से 80 रुपये किलो बिक रहा है प्याज, चार साल के सबसे ऊंचे स्तर पर है प्याज के दाम

प्याज के बढ़ते दाम के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्याज के निर्यात करने नीति में बदलाव करते हुए सरकार ने अगले आदेश तक इसपर रोक लगा दी है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार सभी प्रकार के प्याज के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है। हालांकि, इसकी उम्मीद पिछले कई दिनों से लगाई जा रही थी कि सरकार प्याज के निर्यात संबंधी नीति को लेकर कोई अहम कदम उठा सकती है।

इससे पहले नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने गुरुवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में नवंबर से प्याज की ताजा ख्ररीफ फसल आनी शुरू होगी। उसके साथ ही प्याज के दाम नीचे आने लगेंगे। वहीं, शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को 70 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनके जरिए दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 23.90 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से प्याज बेचे जा रहे हैं।

इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि केजरीवाल ने कहा कि एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम पांच किलो प्याज खरीद सकता है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने भी शनिवार को प्रदेश में प्याज के दामों में हो रही वृद्धि को रोकने लिए सरकार को विशेष प्रयास करने को कहा था।  

महाराष्ट्र जैसे प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों में बाढ़ की वजह से इसकी आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस बीच, उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए केंद्र सरकार अपने बफर स्टॉक से 50,000 टन प्याज निकाल रही है। सरकार ने पिछले महीने चेताया था कि प्याज की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा