लाइव न्यूज़ :

किसानों के लिए तेलंगाना सरकार की इस योजना को पूरे देश में लागू कर सकती है मोदी सरकार, संसद से लेगी मंजूरी

By विकास कुमार | Updated: January 11, 2019 14:34 IST

मोदी सकरार इस योजना को पूरे देश में लागू कर सकती है और इसका एलान अंतरिम बजट से पहले हो सकता है. सरकार इस योजना को जल्द से जल्द लागू करना चाहती है ताकि चुनाव से पहले किसानों को इसका लाभ मिल सके.

Open in App

लोकसभा चुनाव से पहले नरेन्द्र मोदी किसानों को लुभाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं. अब खबर है कि सरकार जल्द ही किसानों की आर्थिक हालात को सुधारने के लिए तेलंगाना सरकार की 'रैयतु बंधू योजना' को पूरे देश में लागू कर सकती है. इस योजना के तहत सरकार किसान को प्रति एकड़ जमीन पर एक निश्चित राशि देती है, जो साल में दो बार मिलता है. खरीफ और रबी फसल की बुआई से पहले. 

द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार इस योजना को पूरे देश में लागू कर सकती है. नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने भी तेलंगाना सरकार की 'रैयतु बंधू योजना' की कई मौकों पर तारीफ की है और इसे किसानों की आर्थिक हालत को बदलने के लिए गेमचेंजर बता चुके हैं. इस योजना के तहत तेलंगाना सरकार किसानों को प्रति एकड़ 4000 रुपये की सहायता देती है जो हर खरीफ और रबी सीजन में दिया जाता है. 

चंद्रशेखर राव का किसान प्रेम 

तेलंगाना सरकार की इस योजना की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तारीफ हुई है. इस योजना के लागू होने के बाद तेलंगाना में किसानों की आर्थिक हालत में लगातार सुधार हुआ है. 2015 तक महाराष्ट्र और कर्नाटक के बाद तेलंगाना किसानों के लिए सबसे बड़ा कब्रगाह था, लेकिन इस योजना ने धीरे-धीरे स्थिति में सुधार किया है. हर मौसम में सरकारी सहायता मिलने के कारण उनके लिए फसलों की बुआई से लेकर कटाई तक आसान हो जाती है. 

'रैयतु बंधू योजना' से मिलेगा वोट 

मोदी सकरार इस योजना को पूरे देश में लागू कर सकती है और इसका एलान अंतरिम बजट से पहले हो सकता है. सरकार इस योजना को जल्द से जल्द लागू करना चाहती है ताकि चुनाव से पहले किसानों को इसका लाभ मिल सके. सरकार इस योजना पर आने वाले बड़े खर्च के कारण इसके लिए संसद से मंजूरी भी ले सकती है. पिछले दिनों अमित शाह और कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की बैठक हुई थी, जिसके बाद ये कयास लगाये जा रहे थे कि सरकार किसानों के लिए कुछ बड़ा एलान करने जा रही है. 

इसके पहले भी ख़बरें आई थी कि सरकार पूरे देश में यूनिवर्सल बेसिक इनकम को लागू कर सकती है. मीडिया में इस खबर के आने के बाद से सरकार ने ना तो इसकी पुष्टि की है और ना ही इसका खंडन किया है. चुनावी साल में ऐसी कई परियोजनाएं हैं जो कतार में दिख रही हैं. हाल ही में सरकार ने सवर्णों को आरक्षण देने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में  संविधान संशोधन बिल पेश किया था जो सर्वसहमति से पास हो गया. 

तेलंगाना सरकार की आये दिन नरेन्द्र मोदी निशाने पर लेते रहते हैं, लेकिन चुनाव से पहले उनकी योजना को पूरे देश में लागू करने से हो सकता है कि नरेन्द्र मोदी चुनाव बाद के राजनीतिक समीकरणों का अभी से ख्याल रख रहे हैं. मोदी सरकार ने इसके पहले भी किसानों के लिए 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' की शुरुआत की थी, लेकिन यह योजना उतना सफल होता हुआ नहीं दिख रहा है जितना दावा किया गया था. 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतेलंगाना राष्ट्र समितितेलंगानाकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील