लाइव न्यूज़ :

'अपनी कार्यशैली के बारे में खुले मन से समीक्षा करे मोदी सरकार', BSP प्रमुख मायावती ने केंद्र को दी सलाह

By भाषा | Updated: May 30, 2020 13:42 IST

इससे पहले शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार में घर वापसी कर रहे लाखों प्रवासी श्रमिकों की रोजी-रोटी की समस्या का समाधान करना केंद्र और राज्य सरकारों का पहला कर्तव्य है।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को केंद्र सरकार को सलाह दीमायावती ने कहा कि वैसे सरकार का यह कार्यकाल अधिकतर मामलों में काफी विवादों से घिरा रहा है

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को केंद्र सरकार को सलाह दी कि उसे अपनी नीतियों और कार्यशैली के बारे में खुले मन से समीक्षा करनी चाहिए। मायावती ने ट्वीट किया, "केन्द्र में बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल एक वर्ष पूरा होने पर आज अनेक दावे किए गए हैं किन्तु वे जमीनी हकीकत और जनता की सोच-समझ से दूर न हों तो बेहतर है।"

उन्होंने कहा कि वैसे सरकार का यह कार्यकाल अधिकतर मामलों में काफी विवादों से घिरा रहा है जिनपर इनको देश और जनता के हित में गंभीरता से चिन्तन करना चाहिये। मायावती ने कहा कि देश की लगभग 130 करोड़ जनसंख्या में से अधिकतर गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, प्रवासी श्रमिकों और महिलाओं आदि का जीवन पहले से भी अधिक अति कष्टदायक बना हुआ है, जो अत्यंत दुखद है और जिसे जल्दी भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा, "ऐसे में केन्द्र सरकार को अपनी नीतियों और कार्यशैली के बारे में खुले मन से जरूर समीक्षा करनी चाहिये और जहां पर इनकी कमियां रहीं हैं, उनपर इनको पर्दा डालने की बजाय, उन्हें दूर करना चाहिये। बसपा की इनको देश एवं जनहित में यही सलाह है।" 

शुक्रवार को मायावती ने ट्वीट किया, "खासकर यूपी व बिहार में घर वापसी कर रहे इन बेसहारा लाखों प्रवासी श्रमिकों की रोजी-रोटी की मूलभूत समस्या का समाधान करना केन्द्र व राज्य सरकारों का अब पहला कर्तव्य बनता है।" उन्होंने कहा कि इन्हें इनके घर के आसपास स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना ही सरकार की नीयत, नीति व निष्ठा की असली परीक्षा है। मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि केन्द्र ने देर से ही सही 20 लाख करोड़ रूपए का जो आर्थिक पैकेज घोषित किया है, उसके भी जनहित में उचित उपयोग की परीक्षा वास्तव में अब यहाँ होनी है।

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां