लाइव न्यूज़ :

भारत ने सिखों के घावों को भरने के लिए उठाया ये कदम, ताकि पाकिस्तान की 'K2' योजना पर फेरा जा सके पानी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 30, 2019 09:17 IST

भारत ने शनिवार देर रात घोषणा की कि आतंकवाद के अपराध में शामिल आठ सिख कैदियों को पंजाब की विभिन्न जेलों में रखा गया है उन्हें समय से पहले रिहा किया जाएगा। उनकी रिहाई गुरु नानक देवजी की 550वीं जयंती पर मानवीय आधार को ध्यान में रखकर की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय ने 1995 में हुई पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया है।देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसा इसलिए किया ताकि सिखों के घावों को भरा जा सके और पाकिस्तान की 'K2' (कश्मीर और खालिस्तान) योजना पर पानी फेरा जा सके।

गृह मंत्रालय ने 1995 में हुई पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया है, जबकि आतंकवाद में लिप्त शामिल आठ सिख कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसा इसलिए किया ताकि सिखों के घावों को भरा जा सके और पाकिस्तान की 'K2' (कश्मीर और खालिस्तान) योजना पर पानी फेरा जा सके।

भारत ने शनिवार देर रात घोषणा की कि आतंकवाद के अपराध में शामिल आठ सिख कैदियों को पंजाब की विभिन्न जेलों में रखा गया है उन्हें समय से पहले रिहा किया जाएगा। उनकी रिहाई गुरु नानक देवजी की 550वीं जयंती पर मानवीय आधार को ध्यान में रखकर की जाएगी। इनमें लाल सिंह, दविंदर पाल सिंह भुल्लर, हरजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह खेरा, वारिम सिंह, सुभेग सिंह, नंद सिंह और बलराम सिंह का नाम शामिल है।

खबरों के अनुसार, उच्च अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का कदम 2015 से ही पाइपलाइन में था, जिसके बाद इस साल नरेंद्र मोदी सरकार दोबारा सत्ता में लौटी और इस मुद्दे पर तेजी से अमल किया गया। इसका उद्देश्य सिख समुदाय के घावों को ठीक करना और पंजाब में पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई द्वारा आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के सपने को ध्वस्त करना है।

उनका कहना है कि कश्मीर और पंजाब में लोगों की भावनाओं का फायदा उठाने की आईएसआई की 'के 2' योजना है। इस मामले से परिचित एक अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार ने कश्मीर को विकास के रास्ते पर लाने के लिए धारा 370 को रद्द करने और सिख समुदाय की भावनाओं को आत्मसात करने का जवाब दिया है। 

उन्होंने बताया कि सिखों के लिए यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर, इंटेलिजेंस ब्यूरो और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के प्रमुखों के साथ मिलकर उठाया गया।

टॅग्स :सिखनरेंद्र मोदीअमित शाहपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस