लाइव न्यूज़ :

टीवी पर विज्ञापन देने के मामले में मोदी सरकार नंबर वन, सामने आए चौकानें वाला आंकड़े

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 24, 2018 19:12 IST

बार्क के आँकड़े बताते हैं कि 10 नवंबर से 16 नवंबर के बीच भारतीय जनता पार्टी ने मीडिया में सबसे अधिक विज्ञापन दिए हैं। इस सप्ताह भाजपा ने कुल 22,099 विज्ञापन दिए हैं।

Open in App

भारत में मीडिया की पहुंच के संबंध में आंकड़े जुटाने वाली संस्था ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार भाजपा सबसे अधिक विज्ञापन देने वाली ब्रांड बन गई है।

बार्क के आँकड़े बताते हैं कि 10 नवंबर से 16 नवंबर के बीच भारतीय जनता पार्टी ने मीडिया में सबसे अधिक विज्ञापन दिए हैं। इस सप्ताह भाजपा ने कुल 22,099 विज्ञापन दिए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर नेटफ्लिक्स है और तीसरे नंबर पर है ट्रिवागो। भाजपा और नेटफ्लिक्स में अंतर करीब 10,000 विज्ञापनों का है। 

मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में फिलहाल चुनाव प्रचार का माहौल है। और ऐसे में माना जा रहा है कि लोगों तक पहुंचने के लिए भाजपा विज्ञापनों पर अधिक खर्च कर रही है। 

ससे पहले इसी साल मई में आई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ मई 2014 में सत्ता में आने के बाद से मोदी सरकार ने विज्ञापनों पर 4,343.26 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत ब्यूरो ऑफ़ आउटरीच कम्यूनिकेशन ने एक आरटीआई के जवाब में जानकारी दी थी कि ये खर्च प्रिंट और टेलीविज़न पर दिए गए विज्ञापनों पर किया गया था।

बार्क की टॉप 10 ब्रांड की इस सूची में किसी और राजनीतिक पार्टी का नाम नहीं है. इधर इस बीच इस तरह की बातें भी सामने आ रही थीं कि भाजपा के मुक़ाबले खड़ी कांग्रेस के सामने पैसों की कमी की समस्या है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इस मामले पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चुनाव आयोगकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे