देश में अघोषित आपातकाल लागू कर रही है मोदी सरकार: अभिषेक मनु सिंघवी

By भाषा | Published: July 15, 2018 10:29 PM2018-07-15T22:29:14+5:302018-07-15T22:29:14+5:30

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सरकार पर डर का माहौल पैदा करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि सरकार देश में अघोषित आपातकाल लागू कर रही है। सिंघवी ने यहां एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार हर चीज पर नियंत्रण करना चाहती है और सरकार द्वारा बनाये गये माहौल को इससे पूर्व पहले कभी नहीं देखा गया।

Modi Government is implementing an undeclared emergency in the country: Congress | देश में अघोषित आपातकाल लागू कर रही है मोदी सरकार: अभिषेक मनु सिंघवी

देश में अघोषित आपातकाल लागू कर रही है मोदी सरकार: अभिषेक मनु सिंघवी

जयपुर, 15 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सरकार पर डर का माहौल पैदा करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि सरकार देश में अघोषित आपातकाल लागू कर रही है। सिंघवी ने यहां एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार हर चीज पर नियंत्रण करना चाहती है और सरकार द्वारा बनाये गये माहौल को इससे पूर्व पहले कभी नहीं देखा गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित लोकतंत्र, संविधान, देश बचाने के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सिंघवी ने कहा कि संविधान का स्तंभ भी खतरे में है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की गरिमा एवं निष्पक्षता सर्वोच्च है, लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार ने इसे चौराहे पर ला दिया है। 

उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठ न्यायाधीशों को प्रेस वार्ता कर अपनी पीड़ा व्यक्त करनी पड़ी। उन्होंने संविधान के साथ छेड़छाड़ की चेष्टा को घातक बताते हुए वकीलों से आह्वान किया कि वे सजग भूमिका निभायें।

उन्होंने कश्मीर की स्थिति पर कहा कि कश्मीर में शांति प्रक्रिया को भाजपा आगे बढाने में विफल रही और घाटी में पिछले चार वर्षो के दौरान स्थिति खराब हुई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पूर्व महासचिव एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस की विरासत को नई पीढ़ी समझे। 

यह गाँधी और नेहरू का रास्ता है, जिस पर अडिग रहकर देश मजबूत बनाना है, लेकिन भाजपा की विरासत कमजोर है और मोदी सरकार में देश में किसानों, युवाओं और दलितों पर अत्याचार बढ़े है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट कहा कि आज सत्ता में ऐसे लोग बैठे है जिनके राज में लोकतंत्र एवं संविधान दोनों खतरे में है। इतिहास में पहली बार उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों द्वारा सरकार के खि़लाफ़ जो कदम उठाया गया था वह इस बात का संकेत है कि सत्ताधारी भाजपा न तो लोकतंत्र में विश्वास रखती है और न ही भारतीय संविधान का सम्मान करती है।

उन्होंने कहा कि आश्चर्य है कि जिस लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान की मिसाल पूरे विश्व में दी जाती है, उसकी अपने ही देश में आज स्थिति यह हो गयी है कि स्वयं भारतीय नागरिकों को लगने लगा है कि लोकतंत्र और संविधान सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और हारने वालों की भी विपक्ष के रूप में अहम भूमिका होती है लेकिन आज एक ऐसी पार्टी सत्ता में आकर बैठ गयी है, जो खुले आम भारत को विपक्ष मुक्त करने का दावा करती है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में इस जनविरोधी भाजपा सरकार को वह उखाड़ फेंकेगी। 

Web Title: Modi Government is implementing an undeclared emergency in the country: Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे