लाइव न्यूज़ :

पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह बोले, कोरोना संकट के बीच राज्यों को मदद देने में विफल रही है मोदी सरकार

By भाषा | Updated: June 6, 2020 05:34 IST

पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 48 हो गई। साथ ही शुक्रवार को 46 नए मरीज मिलने के बाद कुल मामले 2461 हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्देजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर कोविड-19 संकट के दौरान राज्यों को किसी तरह की मदद देने में विफल रहने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक पुनरुद्धार के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की आवश्यकता है। 

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर कोविड-19 संकट के दौरान राज्यों को किसी तरह की मदद देने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की। सिंह ने कहा कि यह केंद्र का कर्तव्य है कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आगे आए और राज्यों को उनकी ध्वस्त हो चुकी अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खड़ा करने में मदद करे। 

सिंह ने यहां कहा, ‘‘भारत सरकार कोविड-19 के प्रकोप और लंबे समय तक लगे लॉकडाउन के प्रभाव से निपटने में छोटे राज्यों को कोई मदद देने में विफल रही है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक पुनरुद्धार के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की आवश्यकता है। 

इस बीच, अमरिंदर सिंह ने कहा कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने उन्हें बताया है कि 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब में कांग्रेस के चुनाव अभियान को संभालने में उन्हें काफी खुशी होगी। सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य में पार्टी के चुनाव अभियान की रणनीति बनाने के काम के लिए किशोर की टीम को नियुक्त करने का फैसला उन पर छोड़ दिया है। 

आपको बता दें, पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 48 हो गई। साथ ही शुक्रवार को 46 नए मरीज मिलने के बाद कुल मामले 2461 हो गए। 

अधिकारियों ने बताया कि तरनतारन जिले के रहने वाले 45 वर्षीय एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार रात को अमृतसर के एक अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। वह पहले से यकृत संक्रमण और अस्थमा का मरीज था। बृहस्पतिवार को उसके नमूने लिए गए और शुक्रवार को उसकी मौत के बाद उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले 2,461 हो गए हैं। 

सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, लुधियाना से 16 मामले सामने आए, जालंधर से आठ, मोहाली से चार, गुरदासपुर और अमृतसर से तीन-तीन, कपूरथला और तरनतारन से दो-दो, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, मुक्तसर, मोगा संगरुर, पठानकोट और फरीदकोट से एक-एक मामले सामने आए हैं। 

बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 26 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली। अब तक 2069 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें बताया गया है कि फिलहाल 344 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमरिन्दर सिंहनरेंद्र मोदीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?