लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान भारत योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी, स्वास्थ्य योजनाओं के लिए मिलेंगे 14,930 करोड़ रुपये

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 8, 2018 00:39 IST

सरकार ने हाल ही में अपने बजट में 'आयुष्मान भारत' नाम से बड़ी फ्लैगशिप योजना को लॉन्च करने का ऐलान किया है।

Open in App

सरकार ने हाल ही में अपने बजट में 'आयुष्मान भारत' नाम से बड़ी फ्लैगशिप योजना को लॉन्च करने का ऐलान किया है। ऐसे में अब  पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 4,800 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आबंटन के साथ पांच करोड़ परिवार को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य बढ़ाकर आठ करोड़ करने को मंजूरी दे दी गई है। खबर के मुताबिक  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत संशोधित 2020 तक हासिल किया जाएगा।

वहीं, पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टी के नेताओं से इस योजना पर सुझाव देने को भी कहा है। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैंने सुना है कि सांसद आयुष्मान भारत के बारे में बात करते हैं और इनमें से कुछ इस योजना की तुलना अमेरिका और ब्रिटेन की योजना से कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हर देश की अपनी विशिष्ट परिस्थितियां होती हैं।

आयुष्मान भारत परियोजना का उद्देश्य बुनियादी स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करना है। साथ ही परिजन के बीमार होने और लंबे इलाज की स्थिति में परिवारों को वित्तीय सहायता मुहैया कराना है। पीएम ने कहा, "मैं जिस बात के लिए निश्चित हूं कि हम सहमत होंगे की स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, हम आयुष्मान भारत योजना लाए हैं और मैं सहमत हूं कि इसमें कमी हो सकती है। इसलिए मैं विपक्षी पार्टी के नेताओं को इस योजना की बेहतरी के लिए सुझाव देने का निमंत्रण देता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं विपक्षी पार्टियों से आग्रह करता हूं कि वे इन सुझावों पर विचार के लिए अपना-अपना कार्यबल बनाएं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया