लाइव न्यूज़ :

मोदी कैबिनेट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट में बदलावों को दी मंजूरी, अब 24 हफ़्तों में हो सकेगा गर्भपात

By स्वाति सिंह | Updated: January 29, 2020 14:31 IST

केंद्रीय मंत्री ने कहा 'मंत्रिमंडल ने गर्भपात कराने की अनुमति के लिए अधिकतम सीमा 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह करने की अनुमति दी है। साथ ही 20 सप्ताह में गर्भपात कराने पर मां की जान जाने के कई मामले सामने आए हैं, 24 सप्ताह में गर्भपात कराना सुरक्षित होगा।'

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय कैबिनेट बुधवार को एक अहम कानून में बदलावों को पारित किया है।मोदी कैबिनेट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट में बदलावों को मंजूरी दी है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चिकित्सा गर्भपात संशोधन विधेयक 2020 को बुधवार को मंजूरी दे दी जिसमें गर्भपात कराने की सीमा को 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह करने का प्रावधान किया गया है ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई । इस उद्देश्य के लिये गर्भपात अधिनियम (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट) 1971 में संशोधन किया जायेगा ।

इसके लिये संसद के आगामी सत्र में विधेयक लाया जायेगा। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं को बताया कि मंत्रिमंडल ने गर्भपात कराने की अनुमति के लिए अधिकतम सीमा 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह करने की मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा कि 20 सप्ताह में गर्भपात कराने पर मां की जान जाने के कई मामले सामने आए हैं, 24 सप्ताह में गर्भपात कराना सुरक्षित होगा ।

जावड़ेकर ने गर्भपात कराने की सीमा 24 सप्ताह करने पर कहा कि इस कदम से बलात्कार पीड़िताओं और नाबालिगों को मदद मिलेगी। एक्ट में बदलाव के मुताबिक यह अविवाहित महिलाओं के लिए भी मान्य होगा। साथ ही सिंगल महिलाओं के लिए कानूनी दायरे में और सुरक्षित तरीके से अनचाहे गर्भ को गिराना आसान हो जाएगा।

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 350 से ज्यादा सीट जीतेंगी, प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-नौ साल में स्थिरता और विकास के साथ-साथ गरीबों का कल्याण

भारतब्लॉग: मोदी सरकार की नई टीम से क्यों हुए दिग्गज बाहर? अंदरखाने से आ रही अलग-अलग कहानी

भारतपीएम मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिवों के साथ की बैठक, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर को संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

भारतभाजपा संगठन में जिम्मेदारी संभाल रहे पांच नेता बने मंत्री, पार्टी में काम करेंगे रविशंकर प्रसाद, हर्षवर्धन और प्रकाश जावड़ेकर

भारतModi Cabinet Expansion 2021: एक फोन कॉल और 11 मंत्रियों ने दे दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं