लाइव न्यूज़ :

MODI 3.0: नायडू-नीतीश के छह सांसद बनेंगे मंत्री, मोदी सरकार में ले सकते हैं शपथ

By धीरज मिश्रा | Updated: June 8, 2024 17:52 IST

Modi 3.0 Cabinet LIVE Updates: 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे9 जून को पीएम मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे टीडीपी-जेडीयू कोटे से बनेंगे छह मंत्री राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह

Modi 3.0 Cabinet LIVE Updates: 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन में तैयारियां चल रही हैं और देश विदेश से मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी को शुक्रवार को एनडीए की संसदीय दल की बैठक में सभी के समर्थन से पीएम पद के लिए चुना गया।

देश में बन रही तीसरी बार एनडीए सरकार में पीएम मोदी को टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समर्थन दिया है। सूत्र बताते हैं कि टीडीपी की ओर से 4 सांसद और जेडीयू की ओर से दो सांसद मंत्री बनेंगे। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में इन दोनों पार्टियों से छह सांसद मंत्री पद की शपथ लेंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नई कैबिनेट में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी को चार विभाग मिलेंगे, जबकि जेडीयू को दो पद मिलेंगे, सूत्रों ने बताया है कि पीएम मोदी की नई कैबिनेट में जगह पाने वाले टीडीपी के चार नेताओं में से तीन - राम मोहन नायडू, हरीश बालयोगी और दग्गुमल्ला प्रसाद हैं। वहीं, नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने दो वरिष्ठ नेताओं - ललन सिंह और राम नाथ ठाकुर के नाम का प्रस्ताव रखा है।

ललन सिंह बिहार के मुंगेर से लोकसभा के लिए चुने गए थे, जबकि राम नाथ ठाकुर राज्यसभा सांसद हैं। ठाकुर भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं।

सूत्रों के अनुसार, आंध्र प्रदेश में 16 लोकसभा सीटें जीतने के बाद टीडीपी ने चार विभाग और संसदीय अध्यक्ष का पद मांगा था। जेडी(यू) ने 12 सीटें जीतने के बाद दो कैबिनेट पदों की मांग की थी।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को केवल 240 सीटें मिलीं, जो बहुमत वाली सरकार के लिए आवश्यक 272 सीटों से कम थी। हालांकि, एनडीए को लोकसभा में 293 सीटें मिली हैं। मालूम हो कि 2014-2019 में बीजेपी को पूर्ण बहमुत मिला था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्लीनीतीश कुमारजेडीयूBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर