लाइव न्यूज़ :

केरल: ब्रेस्ट फीडिंग फोटोशूट को लेकर विवाद में फंसी मॉडल ने कोर्ट के फैसले पर दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

By भारती द्विवेदी | Updated: June 24, 2018 17:50 IST

याचिका में मैगजीन की ब्रेस्ट फीडिंग वाली कवर फोटो पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। 

Open in App

नई दिल्ली, 24 जून: मलायलम मैगजीन की कवर पर ब्रेस्ट फीडिंग का फोटोशूट कराके विवाद में फंसी मॉडल गीलू जोसेफ ने केरल हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। गीलू ने मीडिया से बात करते हुए कहा है- 'मैं इस फैसले से वास्तव में बेहद खुश हूं क्योंकि हम एक ऐसे समाज में रहते हैं, जहां कला की सही मायने में सराहना नहीं की जाती है। व्यक्तिगत तौर पर मेरा व्यक्तित्व मेरे शरीर से अधिक है।'

दरअसल दो दिन पहले केरल हाईकोर्ट ने मलायलय मैगजीन के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर एक याचिका को खारिज किया था। न्यायमूर्ति एंटनी डोमिनिक और न्यायमूर्ति दामा शेषाद्रि नायडू की पीठ ने अपने आदेश में कहा था- 'हमें तस्वीर में कुछ भी अश्लील नहीं लग रहा है। न ही इसके कैप्शन में कुछ आपत्तिजनक है। हम तस्वीर को उन्हीं नजरों से देख रहे हैं, जिन नजरों से हम राजा रवि वर्मा जैसे कलाकारों की पेंटिंग्स को देखते हैं। कुछ लोगों के लिए अश्लील चीजें दूसरों के लिए कलात्मक हो सकती हैं। एक व्यक्ति के लिए जो चीज अभद्रता है वही दूसरे के लिए काव्यात्मक है।'  याचिका में मैगजीन की ब्रेस्ट फीडिंग वाली कवर फोटो पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। 

बता दें कि इसी साल फरवरी में एक मलायलम मैगजीन के लिए मॉडस गीलू जोसेफ ने ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए एक फोटोशूट कराया था। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा था। कुछ लोग जहां इस फोटो के समर्थन में उतर गए वहीं कुछ लोगों ने इस अश्लील करार दिया था। केरल के ही एक वकील ने विनोद मैथ्यू ने मैगजीन के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :केरलविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया