लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस की तारीफ में लिखा खत, बताया 'अपना दोस्त'

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 1, 2022 19:04 IST

राज ठाकरे ने लिखा कि, "मुझे उम्मीद थी कि आप मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा लौटकर आओगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मन की इच्छा से ऊपर आपने पार्टी का आदेश माना."

Open in App
ठळक मुद्देहमें आप पर अभिमान है: राज ठाकरेमनसे प्रमुख ने सीएम शिंदे को दी थी सलाहराज ठाकरे का एक अन्य तंज भरा ट्वीट

बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रया सामने आ रही है. कुछ हैरानी जता रहे है तो विपक्ष के कुछ नेता डिप्टी सीएम का पद स्वीकारने को लेकर फड़नवीस पर  तंज कसने का मौका भी नहीं चुक रहे.

हमें आप पर अभिमान है: राज ठाकरे

इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी देवेंद्र फड़नवीस को चिट्ठी लिखी है. मराठी में लिखे पत्र को राज ठाकरे ने ट्वीट भी किया है. राज ठाकरे ने खुद को फड़नवीस का मित्र बताते हुए लिखा, 'सबसे पहले तो आपको महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के लिए बधाई. यह सोचा गया था कि आप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.'

राज ठाकरे ने लिखा कि, "मुझे उम्मीद थी कि आप मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा लौटकर आओगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मन की इच्छा से ऊपर आपने पार्टी का आदेश माना है. पक्ष और पक्ष का आदेश यह व्यक्ति से ऊपर है. आपने इसे सिद्ध किया है."

राज ठाकरे ने लिखा कि देवेंद्र फड़नवीस ने जो किया है, उसे देश और राज्य के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा याद किया जाएगा.

मनसे प्रमुख ने सीएम शिंदे को दी थी सलाह

इससे पहले, गुरुवार को राज ठाकरे ने महाराष्‍ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे को बधाई देते हुए उन्‍हें सतर्क रहने और सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी थी.

राज ने अपने संदेश में लिखा था, "महाराष्‍ट्र के सीएम पद का उत्‍तरदायित्‍व आप स्‍वीकार कर रहे हैं, इस बात का हमें आनंद है. यह सुअवसर आपको मिला है. खुद के कर्तव्‍य से आप इसे सिद्ध करेंगे, ऐसी आशा है. सतर्क रहिए और सोच-विचारकर कदम उठाइए. पुन: आप का अभिनंदन."

राज ठाकरे का एक अन्य तंज भरा ट्वीट

इससे पहले राज ठाकरे के एक अन्य ट्वीट में कहा था कि यदि कोई व्यक्ति अपने सौभाग्य को ही कर्तव्य समझ लेता है तो फिर उसका पतन शुरू हो जाता है.

इस ट्वीट को उद्धव ठाकरे से जोड़कर देखा जा रहा था, जिन्हें महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

टॅग्स :राज ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं