लाइव न्यूज़ :

Hanuman Chalisa Row: राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 3 मई को 'हनुमान चालीसा' का पाठ न करने की अपील की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2022 17:26 IST

उन्होंने अपने ट्वीट में पार्टी कार्यकर्ताओं से 3 मई को घोषित 'हनुमान चालीसा' का पाठ नहीं करने की अपील की है, ताकि ईद के त्योहार के दौरान कोई सामाजिक तनाव न पैदा हो।

Open in App
ठळक मुद्देअपील में कहा- ईद के त्योहार के दौरान कोई सामाजिक तनाव न पैदा होपार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- महा आरती न करें जैसा कि पहले तय किया गया था

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद को लेकर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से 3 मई को हनुमान चालीसा का पाठ न करने की अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट में पार्टी कार्यकर्ताओं से 3 मई को घोषित 'हनुमान चालीसा' का पाठ नहीं करने की अपील की है, ताकि ईद के त्योहार के दौरान कोई सामाजिक तनाव न पैदा हो।

बता दें कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी दी है कि अगर मस्जिदों से लाउड स्पीकर नहीं उतरवाए गए तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता 3 मई के बाद दिन में 5 बार लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उनके इस ऐलान के बाद महाराष्ट्र सहित पूरे देश में सियासत गरमा गई थी।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, कल ईद है। मैंने इस बारे में कल संभाजीनगर की बैठक में बात की है। मुस्लिम समुदाय के इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। अक्षय तृतीया की तरह अपने त्योहार के दिन कहीं भी महा आरती न करें जैसा कि पहले तय किया गया था। बैन का विषय धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक है हम इसके बारे में वास्तव में क्या करना चाहते हैं, मैं इसे कल अपने ट्वीट के जरिए आपके सामने पेश करूंगा।' 

टॅग्स :राज ठाकरेमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाHanuman Chalisa
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठशक्ति और साहस के प्रतीक महावीर हनुमान, सभी प्रकार के संकट का हरण करते हैं बजरंग बली, इन 5 मंदिर जरूर जाएं करें दर्शन?

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष