लाइव न्यूज़ :

MLJK-MA ban: मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर नकेल, यूएपीए लगाया, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के कारण बैन, पढे़ अमित शाह ने ट्वीट कर क्या लिखा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 27, 2023 16:25 IST

MLJK-MA ban: अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) और इसके सदस्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करता है।जम्मू-कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाता है। किसी भी व्यक्ति को कानून के पूर्ण प्रकोप का सामना करना पड़ेगा।

MLJK-MA ban: जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल और आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने वाले मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) (एमएलजेके-एमए) को बुधवार को प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी।

शाह ने कहा कि मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित किया गया है। शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) और इसके सदस्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल है।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मसर्रत आलम भट की अध्यक्षता वाली एमएलजेके-एमए, "अपने भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक प्रचार के लिए जानी जाती है।" इसमें यह भी कहा गया कि गुट का उद्देश्य "भारत से जम्मू-कश्मीर की आजादी हासिल करना" और "पाकिस्तान के साथ इसके विलय को साकार करना और जम्मू-कश्मीर में इस्लामिक राज्य की स्थापना करना" था।

मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करता है, लोगों को जम्मू-कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाता है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार का संदेश बिल्कुल स्पष्ट है कि भारत की एकता, संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम