लाइव न्यूज़ :

MLC Elections 2022: सपा प्रमुख अखिलेश से नाराज राजभर, बेटे को टिकट क्यों नहीं, जयंत को राज्यसभा सीट और मौर्य को विधान परिषद सीट क्यों दिया!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2022 14:48 IST

MLC Elections 2022: राष्ट्रीय लोकदल का नाम लिए बगैर कहा कि एक सहयोगी दल 38 सीट लड़कर 8 सीट जीतता है तो उसे राज्यसभा और हम 16 सीट लड़कर 6 सीट जीतते हैं तो हमारी उपेक्षा।

Open in App
ठळक मुद्दे अखिलेश यादव का फैसला सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए निराश करने वाला है।ओम प्रकाश राजभर ने पीयूष मिश्रा के ट्वीट का समर्थन किया है।लोकसभा के दो सीट के होने जा रहे उप चुनाव में सपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। 

MLC Elections 2022: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए सपा द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची को निराश करने वाला कदम करार दिया है। वहीं दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इसके बावजूद उनका सपा के साथ गठबंधन जारी रहेगा।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए चार प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम है। सूत्रों के मुताबिक, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने बेटे और पार्टी के महासचिव अरविंद राजभर के लिए विधानपरिषद का टिकट पाने के इच्छुक थे लेकिन समाजवादी पार्टी की बुधवार को जारी सूची से उन्हें निराशा हाथ लगी।

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने कहा, ‘‘सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फैसला सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए निराश करने वाला है। उन्होंने राज्यसभा के हाल में हुए चुनाव का हवाला देते हुए राष्ट्रीय लोकदल का नाम लिए बगैर कहा कि एक सहयोगी दल 38 सीट लड़कर 8 सीट जीतता है तो उसे राज्यसभा और हम 16 सीट लड़कर 6 सीट जीतते हैं तो हमारी उपेक्षा।

ऐसा क्यों?’’ मिश्रा का इशारा हाल ही में सपा के कोटे से राज्यसभा चुनाव जीतने वाले राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी की ओर है। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पीयूष मिश्रा के ट्वीट का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, ‘‘पीयूष मिश्रा दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। उनकी बातों में दम है। वह मिश्रा की भावनाओं से सहमत हैं। जो सच है, उसे तो स्वीकार करना ही पड़ेगा।’’

उन्होंने सपा द्वारा उपेक्षा करने को लेकर पूछे जाने पर कहावत का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘जब हमारी इज्जत ही नहीं है तो बेइज्जत कौन करेगा। जब हमारी कोई इच्छा ही नहीं है तो कोई उपेक्षा क्या करेगा?’’ उन्होंने इसके साथ ही स्पष्ट किया है कि वह गठबंधन के साथ हैं तथा लोकसभा के दो सीट के होने जा रहे उप चुनाव में सपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। 

टॅग्स :ओम प्रकाश राजभरसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवजयंत चौधरीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी