लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: विधायकों को सताया भूत का डर, कहा- सचिवालय पर है 'आत्माओं का प्रकोप'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 23, 2018 12:22 IST

राजस्थान सरकार के दो विधायकों के कारण राज्य के अंदर तनाव जैसा माहौल पैदा होता नजर आ रहा है।

Open in App

राजस्थान, 23 फरवरी:  राजस्थान सरकार के दो विधायकों के कारण राज्य के अंदर तनाव जैसा माहौल पैदा होता नजर आ रहा है। इन विधायकों ने राज्य के सचिवालय को लेकर एक अजीब सी बात कही है, जो चौंकाने वाली कही जा सकती है। इन विधायकों की मानें तो सचिवालय के अंदर नकारात्मक ऊर्जा और बुरी आत्माओं का साया है। जिससे छुटकारा पाना बेहद आवश्यक है।  

विधायकों ने इस बात को पेश करते हुए कहा है कि इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए वे लोग हवन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की मांग कर रहे हैं, ताकि ये नकारात्मकता दूर हो पाए। इस मामले पर राजस्थान के नागौर के बीजेपी विधायक हबीबुर रहमान ने बताया कि उन्होंने इस सन्दर्भ में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को इमारत में हवन कराने का सुझाव दिया है। 

ये हवन सचिवायल व आसपास के वातावरण को शुद्ध करने में मदद करेगा इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि जिस भूमि पर सचिवालय कि इमारत है वहां बहुत पहले कब्रिस्तान और श्मशान हुआ करता था। जिस कारण ये बुरी आत्माओं का प्रभाव यहां पर है और वे सचिवालय पर हावी हो रही हैं। वहीं, मुख्य सचेतक कलूल गुर्जर ने भी इस बात का समर्थन किया है।

उन्होंने बीजेपी के विधायकों की असामयिक मौत के मामले में सदस्यों के बीच आशंका जताई कि सचिवालय पर बुरी आत्माओं का साया । गौरतलब है कि हाल ही में  नाथद्वारा के विधायक कल्याण सिंह का निधन हो गया था, जबकि मंडलगढ़ से कीर्ति कुमारी का पिछले साल स्वाइन फ्लू के कारण निधन हो गया था। वहीं, 2001 में बनें राज्य के सचिवालय भवन का निर्माण श्मशान के करीब हुआ है, जिस कारण से इस तरह के कयास यहां के नेता लगा रहे हैं।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब