लाइव न्यूज़ :

Tami Nadu: पीएम मोदी से सीएम एमके स्टालिन की विनती, तमिल को राजभाषा घोषित करें, प्रधानमंत्री ने कहा...

By रुस्तम राणा | Updated: May 26, 2022 21:28 IST

गुरुवार को उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिल को हिंदी की तरह केंद्रीय कार्यालयों और मद्रास हाईकोर्ट में राजभाषा घोषित करें।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा- तमिल को केंद्रीय कार्यालयों और मद्रास हाईकोर्ट में राजभाषा घोषित करेंपीएम ने कहा, "तमिल भाषा शाश्वत है और तमिल संस्कृति वैश्विक है

चेन्नई: तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है कि वे तमिल को राजभाषा घोषित करें। गुरुवार को उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिल को हिंदी की तरह केंद्रीय कार्यालयों और मद्रास हाईकोर्ट में राजभाषा घोषित करें। जब सीएम स्टालिन पीएम मोदी से यह अनुरोध कर रहे थे तब प्रधानमंत्री उसी मंच पर मौजूद थे। दरअसल, पीएम मोदी चेन्नई में कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। 

चेन्नई में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, स्टालिन ने राज्य में अपनाए जाने वाले द्रविड़ मॉडल का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “माननीय प्रधान मंत्री, तमिलनाडु आर्थिक विकास, ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं और शैक्षणिक संस्थानों के मामले में एक अग्रणी राज्य है। हमारा राज्य न केवल आर्थिक और अन्य संबंधित कारकों में, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और महिला रोजगार में भी अग्रणी है।”

उन्होंने आगे कहा, “तमिलनाडु समावेशी विकास का राज्य है। इसे हम द्रविड़ मॉडल कहते हैं। शासन के इस द्रविड़ मॉडल में, विभिन्न कल्याणकारी और विकासात्मक उपाय करते हुए, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि हमने राज्य के वित्तीय असंतुलन और पुनर्गठित वित्त को ठीक किया है। ”स्टालिन ने मोदी से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि केंद्र सरकार 14,006 करोड़ रुपये के जीएसटी बकाया को मंजूरी दे और जीएसटी मुआवजे का विस्तार करें।

वहीं पीएम मोदी ने तमिलनाडु की सराहना एक विशेष स्थान के रूप में की। उन्होंने तमिल भाषा को शाश्वत और तमिल संस्कृति को वैश्विक बताया। पीएम ने कहा, "तमिल भाषा शाश्वत है और तमिल संस्कृति वैश्विक है। चेन्नई से कन्नड़ तक, मदुरै से मलेशिया तक, नमक्कल से न्यूयॉर्क तक और सेलम से दक्षिण अफ्रीका तक, पोंगल और पुथांडु के अवसरों को बड़े उत्साह के साथ चिह्नित किया जाता है… हम यहां तमिलनाडु की विकास यात्रा के एक और गौरवशाली क्षेत्र का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। 

वहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीकी और चिकित्सा पाठ्यक्रम स्थानीय भाषाओं में चलाए जा सकते हैं तथा तमिलनाडु के युवा इससे लाभान्वित हो सकते हैं।

टॅग्स :एमके स्टालिनTamil Naduनरेंद्र मोदीMadras High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष