लाइव न्यूज़ :

मिजोरम के विधायक एंड्रयू एच थंगलियाना का 43 साल की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: August 17, 2021 15:02 IST

Open in App

जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के विधायक एंड्रयू एच थंगलियाना का मंगलवार को आइजोल के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 43 वर्ष के थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एबेनेज़र मेडिकल सेंटर के प्रबंध निदेशक डॉ वनलालसियामा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि तुइरियाल के विधायक के जिगर ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और साथ में कई जटिलताएं भी थी जिससे उनकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि विधायक को पांच अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 12 अगस्त को उनकी हालत खराब होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर के मुताबिक, 16 अगस्त को उनकी हालत और खराब हो गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिससे उनका रक्तचाप गिर गया और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। उन्होंने बताया कि आज सुबह छह बजकर 35 मिनट पर उनका निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने बताया कि थंगलियाना को 21 जुलाई को आइजोल के सरकारी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हालत बिगड़ने पर 12 अगस्त को एबेनेज़र मेडिकल सेंटर में स्थानांतरित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम