पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा विवाद सुलझाए मिजोरम सरकार: प्रेस्बिटेरियन चर्च

By भाषा | Published: June 15, 2021 12:17 PM2021-06-15T12:17:50+5:302021-06-15T12:17:50+5:30

Mizoram government to resolve border disputes with neighboring states: Presbyterian Church | पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा विवाद सुलझाए मिजोरम सरकार: प्रेस्बिटेरियन चर्च

पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा विवाद सुलझाए मिजोरम सरकार: प्रेस्बिटेरियन चर्च

आइजोल, 15 जून मिजोरम प्रेस्बिटेरियन चर्च के शीर्ष नेताओं ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए कदम उठाएं।

एक आधिकारिक बयान में सोमवार को बताया गया कि चर्च के नेताओं ने मुख्यमंत्री जोरमथंगा से मुलाकात की और उनसे पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा विवाद को सुलझाने और भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में मिजो भाषा को शामिल करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।

जोरमथंगा ने नेताओं को आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।

मिजोरम असम, मणिपुर और त्रिपुरा के साथ लगभग 325 किलोमीटर लंबी अंतर-राज्यीय सीमा साझा करता है। मिजोरम का असम के साथ लंबे समय से सीमा विवाद है। दोनों राज्यों की सीमा पर हाल में पांच जून को गतिरोध की स्थिति पैदा हुई थी, जब अज्ञात लोगों ने उस क्षेत्र में खाली पड़े दो फार्म हाउस को आग लगा दी थी, जिस पर दोनों राज्य अपना दावा करते हैं। इस घटना के बाद दोनों राज्यों ने मामला दर्ज किया था।

मिजोरम का दावा है कि यह क्षेत्र कोलासिब जिले के अंतर्गत आता है, जबकि पड़ोसी राज्य का दावा है कि यह करीमगंज जिले के अंतर्गत आता है। फार्म हाउस में आग लगाए जाने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था, क्योंकि दोनों फार्म हाउस में फरवरी से कोई नहीं रह रहा था।

कोलासिब के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वनलालफाका राल्ते ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि घटना के सिलसिले में अभी तक किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

एसपी ने कहा कि अब स्थिति शांतिपूर्ण है और दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारी एक दूसरे से फोन पर नियमित रूप से संवाद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mizoram government to resolve border disputes with neighboring states: Presbyterian Church

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे