लाइव न्यूज़ :

वीडियो देखकर स्तब्ध हूं, भीतर तक हिल गया हूं; मणिपुर की घटना पर बोले मिजोरम के सीएम- हालात बिगड़ गए हैं, चुप्पी कोई विकल्प नहीं है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2023 15:08 IST

चार मई का यह वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद से मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि मैतेई समुदाय के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने कहा कि ऐसा लगता है कि पड़ोसी राज्य में स्थिति ‘‘बिगड़’’ गई है।उन्होंने मामले में फौरन कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि चुप्पी कोई विकल्प नहीं है।मिजोरम के सीएम ने कहा कि हमारे चुप रहकर बैठने से स्थिति शांत हो जाएगी ? मुझे नहीं लगता। 

आइजोलः मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने का वीडियो सामने आने के एक दिन बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने कहा कि ऐसा लगता है कि पड़ोसी राज्य में स्थिति ‘‘बिगड़’’ गई है। उन्होंने मामले में फौरन कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि चुप्पी कोई विकल्प नहीं है।

जोरमथांगा ने एक बयान में कहा कि वह सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को देखकर स्तब्ध हैं

जोरमथांगा ने एक बयान में कहा कि वह सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को देखकर स्तब्ध हैं और इसने उन्हें झकझोर दिया है। इस बाबत उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर में क्रूर हिंसा न केवल पड़ोसी राज्य पर बल्कि पूरे देश पर असर डालती है। ऐसा लगता है कि हालात बिगड़ गए हैं। मैं वाकई में वीडियो देखकर स्तब्ध हूं तथा भीतर तक हिल गया हूं।’’

वीडियो क्रूर, निर्दयी, जघन्य, निंदनीय और पूरी तरह अमानवीय है

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर में दो वैफेइ महिलाओं के यौन उत्पीड़न की ‘‘हैरान’’ करने वाली वीडियो ‘‘क्रूर, निर्दयी, जघन्य, निंदनीय और पूरी तरह अमानवीय’’ है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को मणिपुर की ‘‘बड़ी समस्या’’ के लिए एक स्थायी समाधान की आवश्यकता है जिसे केवल केंद्र सरकार ही हल कर सकती है।

जोरमथांगा ने आगे कहा कि ‘मैं फिर कहता हूं - ‘कई लोगों की जान चली गई, हर जगह खूनखराबा, शारीरिक यातना है और पीड़ित शरण लेने के लिए इधर उधर भाग रहे हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि वे पीड़ित मेरे मित्र और मेरे परिजन, मेरा अपना खून हैं और क्या केवल हमारे चुप रहकर बैठने से स्थिति शांत हो जाएगी ? मुझे नहीं लगता। 

चुप्पी कोई विकल्प नहीं है, मैं फौरन शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने का आह्वान करता हूं

 उन्होंने कहा, ‘‘चुप्पी कोई विकल्प नहीं है। मैं फौरन शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने का आह्वान करता हूं। मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार के लिए यह अनिवार्य है कि वह फौरन शांति बहाल करने के तरीके तलाश करें। अत: मैं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से तत्काल कार्रवाई करने तथा दोषियों को सजा दिलाने का अनुरोध करता हूं।’’

गौरतलब है कि चार मई का यह वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद से मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि मैतेई समुदाय के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं। फिर उनको खेत में ले जाते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मिजोरममणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारतकौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? जानिए मणिपुर के होने वाले मुख्यमंत्री के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप