लाइव न्यूज़ :

Mizoram Assembly Election Results 2023: उपमुख्यमंत्री तावंलुइया को तुइचांग में ZPM उम्मीदवार से मिली शिकस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2023 11:30 IST

मिजोरम चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 4 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिये हैं, जिसमें एक पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री लड़ रहे थे। उन्हें जेडपीएम के उम्मीदवार ने पटखनी दे दी है। मार्जिन 909 वोटों का रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य निर्वाचन अधिकारी एच. लियानजेला ने बताया कि मतगणना राज्य भर में 13 केंद्रों पर हो रही 4 सीटों पर नतीजे घोषित- चुनाव आयोगमिजोरम के उप-मुख्यमंत्री 909 वोटों से हार गये चुनाव

Tuichang Assembly Election Results 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के बीच उपमुख्यमंत्री तावंलुइया को तुइचांग सीट में जेडपीएम के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा से शिकस्त मिली। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। मिजो नेशनल फ्रंट (एमएलएफ) के तावंलुइया को 6,079 वोट मिले जबकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार डब्ल्यू. चुआनावमा को 6,988 वोट मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर मात्र 909 वोटों का रहा। 

निर्वाचन आयोग ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार सी. लालहरियातुइया को 1,674 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार लालहमुंसियामी को केवल 67 वोट मिले। मिजोरम में विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच. लियानजेला ने बताया कि मतगणना राज्य भर में 13 केंद्रों पर हो रही है। 

ZPM शुरुआती रुझान में एमएनएफ से आगे- चुनाव आयोगमिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) 24 सीट जबकि राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) 10 सीट पर आगे है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले दौर की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री जोरमथंगा आइजोल ईस्ट-1 सीट पर जेडपीएम उम्मीदवार लालथनसांगा से पीछे हैं। जोरमथंगा को 3,074 वोट मिले हैं, जबकि लालथनसांगा को 3,714 मत मिले हैं। जेडपीएम उम्मीदवार जेजे लालपेखलुआ साउथ तुईपुई सीट पर स्वास्थ्य मंत्री आर लालथंगलियाना से आगे हैं। 

मुख्यमंत्री पद के लिए जेडपीएम के उम्मीदवार लालदुहोमा सेरछिप सीट पर आगे हैं। अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस भी दो सीट पर आगे है और भाजपा एक सीट पर आगे है। राज्य की विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मतगणना 13 केंद्रों में की जा रही है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई और ईवीएम में पड़े वोट की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई। 

राज्य के 12 विधानसभा क्षेत्रों वाले आइजोल जिले में तीन मतगणना केंद्र और 10 अन्य जिलों में एक-एक केंद्र स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ सीट पर जहां मतदाताओं की संख्या कम है, वहां केवल दो दौर की गिनती होगी, लेकिन अधिकतर निर्वाचन क्षेत्रों में पांच दौर की गिनती होगी। मतगणना प्रक्रिया में 4,000 से अधिक कर्मी शामिल हैं। 

मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान सात नवंबर को हुआ था और राज्य के 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव में 18 महिलाओं सहित कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं। मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने 40-40 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि भाजपा ने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। 

मिजोरम में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा। इसके अलावा 17 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे।

टॅग्स :मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023Assemblyविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम