लाइव न्यूज़ :

मित्रा ने कोलकाता पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला

By भाषा | Updated: February 8, 2021 17:43 IST

Open in App

कोलकाता, आठ फरवरी कोलकाता पुलिस आयुक्त का पदभार संभालने के बाद सोमवार को सोमेन मित्रा ने कोलकाता पुलिस को देश के सर्वश्रेष्ठ बलों में से एक करार दिया और कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनके ‘‘पेशेवर नेतृत्व’’ में विधानसभा चुनाव सुचारू रूप से आयोजित होगा।

वर्ष 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी मित्रा ने कहा कि वह शहर को सुरक्षित रखने और नागरिकों द्वारा अपने मताधिकार का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।

लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हर मतदान चुनौतीपूर्ण होता है। कोलकाता पुलिस के पेशेवर तरीके के साथ हम चुनाव का आयोजन सुचारू रूप से सुनिश्चित करने में सफल रहेंगे।’’

मित्रा इससे पहले भी कोलकाता पुलिस आयुक्त का पदभार संभाल चुके हैं। वर्ष 2016 में चुनाव आयोग ने राजीव कुमार के स्थान पर मित्रा को इस पद पर नियुक्त किया था। हालांकि, बाद में विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस सरकार ने मित्रा को हटाकर दोबारा कुमार को आयुक्त नियुक्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे